भूकंप के बाद अब नेपाल पर भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा
नई दिल्ली। शनिवार को आये खतरनाक भूकंप के झटकों से अभी नेपाल उबर भी नहीं पाया है कि उसके सिर पर एक नई आफत दस्तक दे रही है। खबर है कि वहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि काठमांडू में भारी बारिश होगी जिसके चलते भूस्खलन भी हो सकता है।
रविवार शाम को भारत सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एल.एस. राठौर ने कहा कि अगले 24 घंटे में नेपाल में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश से भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। वैसे उनकी बात में सच्चाई भी लग रही है क्योंकि काठमांडू में बारिश शुरू हो चुकी है।
अगर ऐसा हुआ तो वाकई में यह एक खतरे की घंटी है क्योंकि इसके कारण राहत कार्यों में असुविधा तो होगी ही साथ ही मलबे में दबी लाशों पर बारिश का पानी पड़ने से महामारी भी फैल सकती है।
Heavy rains in Kathmandu #NepalEarthquake
— ANI (@ANI_news) April 26, 2015 आपको बता दें कि नेपाल में भूकंप से अभी तक 2250 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और यह संख्या अभी भी काफी तेजी से बढ़ सकती है।
Kathmandu: Visuals of buildings damaged near Pashupatinath Temple #NepalEarthquake pic.twitter.com/Kpui4bcDAC
— ANI (@ANI_news) April 26, 2015 












Click it and Unblock the Notifications