समुद्र किनारे रहस्यमयी तरीके से पहुंचीं बहुत सारी पेंगुइन, सभी के सिर हैं गायब, लोगों की हालत खराब
नई दिल्ली, 1 मई: पेंगुइन बहुत ही शानदार जीव हैं, जो आमतौर पर ठंडे इलाकों में पाए जाते हैं। इसकी दुनियाभर में 19 अलग-अलग प्रकार की किस्में हैं। वैसे तो देखने में ये पक्षियों की तरह लगते हैं, लेकिन ये उड़ने में सक्षम नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी कई इलाकों में ये दिखाई दे जाते हैं, लेकिन वहां पर अब एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है।

स्थानीय लोग डरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तटों पर इन दिनों बड़ी संख्या में मरे हुए पेंगुइन दिख रहे हैं। हैरानी की बात तो ये हैं कि सभी पेंगुइन के सिर गायब हैं। इसको देखकर स्थानीय लोग डरे और जीव विशेषज्ञ भी हैरान हैं। किसी को इसकी वजह समझ नहीं आ रही है। हालांकि कुछ शवों को इकट्ठा कर उसकी जांच की जा रही।

30 दिन में रिकॉर्ड मौतें
रिपोर्ट में बताया गया कि सिर्फ अप्रैल महीने में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लेरीयू प्रायद्वीप पर करीब 20 पेंगुइन के शव मिले। इसमें सभी के सिर गायब थे। इस बीच पर 2021 में भी इतनी मौतें नहीं हुई थीं, जितनी पिछले 30 दिनों में हुईं। ऑस्ट्रेलिया के जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक आमतौर पर एक महीने में एक या दो पेंगुइन मरे हुए मिलते थे, लेकिन अब हालात चिंताजनक हो गए हैं।

ये हो सकती है वजह
मरे हुए पेंगुइन के शवों को इकट्ठा करके उनकी जांच भी की जा रही है। इसी तट पर कुछ पेंगुइन के सिर भी मिले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिस जगह पर शव मिले हैं वहां पर समुद्री जहाजों की आवाजाही रहती है। ऐसे में हो सकता है कि जहाज के पंखे की चपेट में आने से उनका सिर अलग हो गया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

कुत्तों पर भी शक
इसके अलावा कई दूसरे पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि इन इलाकों में पर्यटक अपने कु्त्तों के साथ आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्होंने ही पेंगुइन्स को मारा हो, जबकि कुछ लोग इसे लोमड़ियों का काम बता रहे, लेकिन किसी के पास कोई सबूत नहीं है। जिस वजह से मामले की जांच की जा रही है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications