नदी में रहस्यमयी तरीके से पहुंची बहुत सारी बकरियां, सभी के सिर गायब, लोगों की हालत हुई खराब
नई दिल्ली: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में कुछ महीनों पहले एक रहस्यमयी घटना घटी, जहां नदी में 200 से ज्यादा बकरियों के शव मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि उनमें से ज्यादातर के सिर गायब हैं। जिसको देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। एक टीम ने बाद में जांच की तो इस मामले की थोड़ी गुत्थी सुलझी। (तस्वीरें- साभार चैनल 2 एक्शन न्यूज)

अंधविश्वास का मामला
चैनल 2 एक्शन न्यूज के मुताबिक चट्टाहोचे नदी में अचानक से बहुत सी बकरियां मिली थीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो सभी बकरियां मृत पाई गईं। साथ ही सभी के सिर भी गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी जांच शुरू की गई। जिसमें पता चला कि ये पूरा मामला अंधविश्वास यानि जादू-टोने और टोटके का लग रहा है।

पहले भी हुई ये घटना
मामले में पर्यावरणविद् जेसन उल्सेथ ने कहा कि उन्होंने एक बार में 30 से ज्यादा बिना सिर वाली बकरियों को नदी में तैरते हुए देखा है, जबकि इनकी कुल संख्या 200 से ज्यादा होगी। ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है, लेकिन कभी इतनी ज्यादा संख्या नहीं रही। वैसे तो टोने-टोटके रात में होते हैं, लेकिन इस बार दिन के उजाले में भी लोगों को ऐसा करते हुए देखा गया है। हाल ही में एक शख्स मरी हुई बकरियों को नदी में ब्रिज से फेंक रहा था। जिसका वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया।

कौन कर रहा ये काम?
जेसन ने आगे कहा कि जिस नदी में ये बकरियां डाली जा रही हैं, उससे 5 मिलियन आबादी को पीने का पानी जाता है। ऐसे में सबका फर्ज है कि वो इसे दूषित होने से रोकें। अभी तक की जांच में पता चला है कि सैनटेरिया के अनुयायियों द्वारा बकरियों की बलि दी जा रही है। ये एक वूडू-शैली पंथ है, जो रोमन कैथोलिक को पश्चिम अफ्रीकी धर्म के साथ मिलाता है।

कौन खरीद रहा इतनी बकरियां?
घटना पर एक सैनटेरिया पुजारी ने चैनल 2 को बताया कि वो एक बकरी का उपयोग जीत के लिए करते हैं। फिर उसके बच्चे का उपयोग आशीर्वाद के लिए किया जाता है। यही इन सभी जानवरों का महत्व है। वैसे कुछ लोगों को मानना है कि पुलिस को भी कुर्बानी का पता है, लेकिन साफतौर पर जांच नहीं की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी सारी बकरियां कहां से आ रही हैं। साथ ही कौन खरीदकर उनकी कुर्बानी दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications