52 साल के हुए एलन मस्क, सफलता के इतने झंडे गाड़े कि लोग कहने लगे- ये इंसान नहीं एलियन है

Twitter, Tesla, Spacex जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क आज 52 साल के हो गए हैं। 12 साल की उम्र में वीडियो गेम इजाद करने से लेकर 50 साल की उम्र में दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने का सफर ऐसा है जिसका बस सपना ही देखा जा सकता है।

कारोबार में नंबर-1 होने के साथ वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। एलन मस्क न सिर्फ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, बल्कि सबसे अधिक वेतन लेने वाले सीईओ हैं।

 Happy Birthday Elon Musk,

एक वक्त था जब उनकी कंपनी दिवालिया होने के कगार पर खड़ी थी। आज वहीं कंपनी स्पेसएक्स दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। एक वक्त तो ऐसा भी था जब एक इंटरनेट कंपनी ने एलन मस्क को नौकरी देने से मना कर दिया था और आज वे कई चर्चित कंपनियों के मालिक हैं।

एलन मस्क ने सफलता के इतने झंडे गाड़ रखे हैं कि कई लोगों को यकीन ही नहीं होता कि इतनी कामयाबी किसी एक इंसान को एक जिंदगी में हासिल हो सकती है। सोशल मीडिया पर तो लोग उनके 'एलियन' होने का दावा तक करते हैं।

इंसान के दिमान में चिप लगाना, ड्राइवरेलस कार बनाना, मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने जैसे एलन मस्क के कई सपने हैं। वो अपने इस सपने को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

एलन मस्क के पास अमेरिका की नागरिकता है लेकिन उनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया में हुआ था। उनका पूरा नाम एलन रीव मस्क है।

पिता एरोल मस्क एक इंजीनियर हैं और मां दक्षिण-अफ्रीकी मॉडल थीं। मस्क की मां कनाडा की थीं, जबकि पिता दक्षिण अफ्रीका से संबंध रखते थे। इन दोनों का 1980 में तलाक हो गया था।

एलन मस्क बचपने से ही प्रतिभाशाली थे। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीख ली थी। और महज 12 साल की उम्र में 'ब्लास्टर' नामक एक वीडियो गेम डेपलप कर उसे एक अमेरिकन कंपनी को 500 डॉलर में बेच दिया था।

मस्क ने 1995 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और बिजनेस में बैचलर्स की डिग्री ली थी। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स PhD करने पहुंचे मगर कुछ समय बाद छोड़ दिया।

27 साल की उम्र में मस्क ने 'एक्स डाट काम' नाम की एक कंपनी बनाई थी। हालांकि उन्हें 1995 में Zip2 नामक टेक कंपनी बनाने के बाद सफलता मिली।

2002 में एलन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई। वर्तमान में टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है। अगले ही साल यानी कि 2003 में मस्क ने टेस्ला की स्थापना की। कुछ साल पहले स्पेसएक्स दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च कर चुकी है।

एलन मस्क इससे पहले 1998 में कन्फिनिटी नाम की कंपनी बना चुके थे। साल 2000 में मस्क ने इसे अपनी ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com के साथ मर्जर कर दिया और इसका नाम PayPal कर दिया। पेपल वर्तमान में दुनिया की सबसे कीमती डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसकी पहुंच 200 से अधिक देशों में है।

एलन मस्क ने बीते साल ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है, जो कि टेक जगत का अब तक का तीसरा सबसे बड़ा सौदा है। एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं।

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने सिक्के के आकार का एक डिवाइस बनाया है। ये डिवाइस कंप्यूटर, मोबाइल फोन आदि से मनुष्य के ब्रेन को कंट्रोल कर सकता है। मस्क का दावा है कि इस चिप के जरिए अंधे इंसान भी देख सकेंगे। लकवा से पीड़ित मरीज भी मोबाइल और कंप्यूटर चला सकेंगे।

एलन मस्क की निजी जिंदगी भी कम हैरतअंगेज नहीं है। मस्क ने वर्ष 2000 में कनाडा की लेखिका जस्टिन विल्सन से शादी की थी। साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। मस्क की पहली पत्नी विल्सन के साथ 6 बच्चे हुए। इसमें से एक का काफी जल्दी निधन हो गया था।

2010 में मस्क ने अभिनेत्री तलुलाह रिले से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया और फिर से शादी कर ली लेकिन 2016 में दोनों का फिर से तलाक हो गया।

तीन बार शादी और तलाक के बाद एलन मस्क का दिल एम्बर हर्ड पर आया। एम्बर हर्ड के साथ एलन मस्क का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा और विवादों में रहा। हालांकि, दोनों का प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाया और ब्रेकअप हो गया।

2018 में कनाडाई म्यूजिशियन ग्रिम्स और एलन मस्क का अफेयर शुरू हुआ। मई 2020 में ग्रिम्स ने एक बच्चे को जन्म दिया। एलन मस्क की अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सिंगर ग्रिम्स के साथ 2 बच्चे हैं। मस्क ने इस बच्चे का नाम 'X AE A-XII मस्क' रखा जो बेहद चर्चित हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+