हमास आतंकियों ने पानी के पाइपों से बना दिया रॉकेट, इजराइल पर हमले की जुगाड़ तकनीक से दुनिया हैरान
पिछले सप्ताहांत इजराइल पर इस्लामी आतंकवादी समूह हमास द्वारा किए गए क्रूर हमले में हजारों रॉकेट और मिसाइलें, विस्फोटक गिराने वाले ड्रोन और अनगिनत संख्या में छोटे हथियार और गोला-बारूद शामिल थे।
ये हमला गाजा के हमास-शासित इलाके से किया गया था। इस इलाके की सीमा दो तरफ से इजरायल और एक तरफ से मिस्र से लगती है। यह एक गरीब, घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बहुत कम संसाधन हैं।

कई वर्षों तक गाजा का इलाका विश्व से लगभग पूरी तरह कटा रहा, जब हमास ने इस पर नियंत्रण कर लिया, तो इजराइल और मिस्र को इस क्षेत्र पर सख्त घेराबंदी करनी पड़ी। इजराइल ने गाजा पर हवाई और नौसैनिक नाकाबंदी के साथ-साथ निगरानी की एक विस्तृत श्रृंखला भी बनाए रखी है।
फिर सवाल उठता है कि आखिर चारों ओर से घिरे होने के बावजूद हमास ने भारी मात्रा में हथियार कैसे एकत्र कर लिए जिससे उन्हें इजराइल पर इतने घातक हमलों को अंजाम देने में मदद मिली। धीरे-धीरे इन सवालों का जवाब अब मिलता जा रहा है।
इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हमास के आतंकी इजराइल पर हमला करने के लिए अनोखे तरीके से मिसाइल बना रहे हैं।
इसमें अनोखी बात ये है कि ये लोग मिसाइल और रॉकेट बनाने के लिए पानी के पाइपों का उपयोग कर रहे हैं।इस वीडियो को ईस्टर्न यूरोपियन मीडिया NEXTA की ओर से साझा किया गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि हमास के आतंकी सिर पर पट्टा बांधे और मुंह ढके हुए हैं और जमीन से पाइप खोदकर निकाल रहे हैं।
मशीनों की मदद से जमीन के भीतर से पाइप निकालने के बाद उन्हें साफ किया जा रने लायक बनाया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपियन यूनियन (EU) ने गाजा के लोगों का पीने का साफ पानी मिले, इसलिए पानी की पाइपलाइन बिछवाई थीं। यह पाइपलाइनें 30 मील से अधिक लंबी थीं।
लेकिन हमास के आतंकियों ने इन पाइपलाइनों को मिसाइलों में बदल दिया। यूरोपियन यूनियन ने फिलिस्तीनियों की मदद के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 876 करोड़ रुपए से अधिक की मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications