हमास के 3 शैतान, इनके ही प्लान से इजराइल में बहीं खून की नदियां, अब तक पकड़ से दूर
हमास और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के 5 दिन पूरे हो चुके हैं। इजराइल ने गाजा इलाके में 3 लाख रिजर्व फोर्स को तैनात कर दिया है। वहां पर इजरायली रॉकेट हमलों की वजह से जमीन कांप रही है। इजराइली सेना शनिवार को हुए कभी न भूलने वाले हादसे के जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रही है।
इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता एडमिरल डैनियल हगारी ने इस सप्ताह कहा भी था कि "हम हमास के वरिष्ठ अधिकारियों का खात्मा करके ही दम लेंगे, यह सर्वोच्च प्राथमिकता है ।" आइये जानते हैं हमास से जुड़े उन 3 अधिकारियों के बारे में जिनकी तलाश में इजराइली सेना ने दिन-रात एक कर दिया है।

इस्माइल हनिया
इजरायल की तबाही का ख्वाब देखने वाला इस्माइल हनिया 2017 से हमास का सर्वोच्च राजनीतिक नेता है। हमास में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई शूरा परिषद ने 2021 में उसे दोबारा चार साल के लिए चुना था। संगठन में उसे चुनौती देने वाला और कोई भी नहीं था इसलिए वह निर्विरोध चुना गया।
हनिया 2019 से ही विदेश में रह रहा है। ऐसा कहा जाता है कि वह कतर में छुपा हुआ है। इस्माइल हनिया की देखरेख में ही हमास ने इजरायल पर पिछले 75 सालों में सबसे बर्बर हमले की साजिश रची थी।
शनिवार को इजरायल पर हुए हमलों के बाद एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें इस्माइल हनिया को सजदा करता हुआ देखा गया था।
Hamas leader Ismail Haniyeh does not live in Gaza, but in a big mansion in Qatar. According to reports, his bank account is estimated to be between US billion - 5 billion. pic.twitter.com/QwI2vxIhFq
— 南洋辉叔 Uncle Hui (@alexcmhwee) October 11, 2023
मोहम्मद दीफ
'16 साल से इजराइल ने गाजा को चारों तरफ से घेरकर रखा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की वजह से कोई हमारे हक में आवाज नहीं उठाता है, पूरी दुनिया ने हमें नजरअंदाज किया। हमने ठाना है कि अब ऐसा नहीं होगा। आज लोग अपनी क्रांति फिर से हासिल कर रहे हैं,"
ये बातें एक ऑडियो टेप ब्रॉडकास्ट में फिलिस्तीन के कमांडर मोहम्मद दाइफ ने कही। देफ ने इस हमले को "अल-अक्सा स्टॉर्म " करार दिया।
इस्माइल हनिया हमास का पॉलिटिकल और मोहम्मद दीफ हमास की मिलिट्री विंग चीफ है। मोहम्मद दीप को तलाश इजरायल को सबसे अधिक है। मोहम्मद दीफ के बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता है। यहां तक कि इंटरनेट पर भी उसकी सिर्फ एक पुरानी तस्वीर है।
यहां तक दुनिया को यह भी नहीं पता है कि उसका नाम मोहम्मद दीफ है या नोम डे ग्युरे। उसका कोई ठिकाना किसी को पता नहीं है। वह कभी किसी को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखा है। मोहम्मद दीफ को अब दुनिया का नया ओसामा बिन लादेन कहा जा रहा है।
मोहम्मद दीफ ने ही इजराइल पर होने वाले इस हमले की स्क्रिप्ट लिखी थी। मोहम्मद दीफ को इजराइल ने अब तक सात बार हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वो हर बार बच निकला।
यही वजह है कि मोहम्मद दीफ को 'नौ जिंदगी पाने वाली बिल्ली' कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक वो अपने दोनों हाथ, दोनों पैर और एक आंख गंवा चुका है, जिससे वह स्थायी रूप से व्हीलचेयर पर निर्भर हो गया है।
साल 2014 में इजरायली हवाई हमले में मोहम्मद दीफ की पत्नी, सात महीने का बेटा और तीन साल की बेटी मारे गए थे। शनिवार को हुए हमले के बाद इजराइली सेना ने दीफ के पिता के घर बमबारी की थी जिसमें मोहम्मद दीफ के पिता और भाई मारे गए।
याह्या सिनवार
याह्या सिनवार गाजा में फलस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास का सबसे बड़ा नेता है। 2015 में याह्या को अमेरिका ने आतंकी घोषित किया था। याह्या सिनवार ने 2017 में इस्माइल हनिया से राजनीतिक शाखा के प्रमुख का पदभार लिया था।
सिनवार हमास के सहसंस्थापकों में से एक है। सिनवार की इजरायल को लंबे समय से तलाश है। दो इजरायली सैनिकों की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद सिनवार करीब 22 साल तक इजरायल की एक जेल में बंद रहा लेकिन वर्ष 2011 में अपहृत इजरायली सैनिक गिलाद शालित की अदला-बदली में उसे छोड़ दिया गया।
हमास के नेताओं में सिनवार को बेहद कट्टरपंथी विचारधारा का माना जाता है। वह इजराइल के साथ किसी भी शांति प्रक्रिया के खिलाफ रहता है। अमेरिका ने 2015 में मोहम्मद दीफ के बाद सिनवार को भी आतंकवादी घोषित किया था। रॉयटर्स के मुताबिक हमले का फैसला दीफ और याह्या सिनवार ने मिलकर किया था।












Click it and Unblock the Notifications