WATCH: अल-शिफा अस्पताल में हमास के आतंकियों ने छिपाकर रखे इजराइली बंधक, गाजा के CCTV वीडियो से खुलासा
Israel-Hamas War: इजराइल की सेना ने सिक्योरिटी कैमरा फुटेज जारी किया है, जिसमें कहा गया है, कि दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमलों के दौरान अपहरण के बाद बंधकों को 7 अक्टूबर को गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल में लाया जा रहा था। हमास के आतंकियों का ये पैटर्न रहा है, कि वो आम लोगों को आगे कर इजराइल पर हमला करते हैं, ताकि ह्युमन शिल्ड से वो बच सके।
इजराइली सेना ने जो वीडियो फूटेज जारी किया है, वो 7 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजकर 53 मिनट का है, जिसमें दिख रहा है,स कि शॉर्ट्स और हल्के नीले रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को पांच हथियारबंद लोग खींचकर अस्पताल के अंदर ले जा रहे हैं।

वहीं, एक दूसरे वीडियो क्लिप में, जो सुबह 10 बजकर 55 मिनट का है, उसमें अंडरवियर में एक घायल व्यक्ति को सात लोग एक गार्नी पर लादकर ले जा रहे हैं, उनमें से कम से कम चार हथियारबंद हैं, और नीले अस्पताल के स्क्रब पहने कई लोग देख रहे हैं।
Recommended Video
इजराइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है, कि वीडियो फूटेज में जिन दोनों बंधकों को अल-शिफा अस्पताल में ले जाते देखा गया है, वो नेपाल और थाईलैंड के नागरिक हैं। उन्होंने कहा, कि "यहां आप हमास को एक बंधक को अंदर ले जाते हुए देख सकते हैं... वे उसे अस्पताल के अंदर ले जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमने अभी तक इन दोनों बंधकों का पता नहीं लगाया है और फिलहाल, हम नहीं जानते कि वे कहां हैं।"
अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना
आपको बता दें, कि अल-शिफा अस्पताल गाजा पट्टी का सबसे बड़ा अस्पताल है और अल-शिफ़ा अस्पताल अब गाजा पट्टी में इज़राइल के बाद के सैन्य अभियानों के लिए एक केंद्र बिंदु बन गया है। इजराइली सेना बार-बार कह रही है, कि हमास इसे आधार के रूप में उपयोग करता है।
ऐसा प्रतीत होता है कि सीसीटीवी फुटेज उस सुबह शूट किया गया था, जब हमास के बंदूकधारियों ने दक्षिणी इज़राइल पर हमला करना शुरू कर दिया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया था।
इजराइली सैन्य और खुफिया सेवाओं ने एक बयान में कहा, कि "ये निष्कर्ष साबित करते हैं, कि हमास आतंकी संगठन ने नरसंहार के दिन अल-शिफा अस्पताल परिसर का इस्तेमाल आतंकवादी बुनियादी ढांचे के रूप में किया था।"
हालांकि, हमास ने सीसीटीवी फुटेज को खारिज कर दिया। हमास ने बार-बार कहा है, कि इसने कई बंदियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हमास पॉलिटिकल ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य इज़्ज़त अल-रिश्क ने एक बयान में कहा, कि "हमने उन सभी की तस्वीरें जारी की हैं और सेना के प्रवक्ता ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ अविश्वसनीय खोज लिया हो।"
55 मीटर लंबी आतंकी सुरंग
इससे पहले रविवार को इजरायली सेना ने कहा था, कि "सैनिकों ने अल-शिफा अस्पताल परिसर के नीचे 10 मीटर गहरी 55 मीटर लंबी आतंकी सुरंग का पर्दाफाश किया है" जो अस्पताल के नीचे से गुजरती है। इजराइली सेना ने अब उस सुरंग को ध्वस्त कर दिया है।
आपको बता दें, कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर की सुबह दक्षिणी इजराइल पर अचानक हमला किया था, जिसमें 1200 लोग मारे गये थे और हमास के आतंकियों ने कम से कम 240 लोगों का अपहरण भी कर लिया, जिनमें से सिर्फ 2 बंधक ही अभी तक छुड़ाए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications