गाजा पट्टी को तबाह कर आई अक्ल! हमास के संस्थापक ने बंधकों की रिहाई के लिए रखी शर्त, क्या मानेगा इजराइल?
Israel-Hamas War: आतंकवादी समूह हमास के संस्थापक खालिद मेशाल ने इजराइल से बंधक बनाए गये सभी नागरिकों की रिहाई के लिए शर्त रखी है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या गाजा पट्टी को तबाह कर और करीब 5 हजार नागरिकों के मारे जाने के बाद हमास नेता को अकल आई है?
बुधवार को यूके स्थित समाचार आउटलेट स्काई न्यूज से बात करते हुए खालिद मेशाल ने कहा है, कि अगर सही शर्तें पूरी हुईं, तो सभी नागरिक बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा।

मेशाल, हमास के कुवैती विंग के प्रमुख और हमास राजनीतिक ब्यूरो के अध्यक्ष रह चुके हैं। स्काई न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, कि उन्हें "जीवित शहीद" के रूप में भी सम्मानित किया जाता है, जिसमें बताया गया है, कि लगभग 30 साल पहले उनकी हत्या की कोशिश इजराइल ने की थी, लेकिन वो बच गये थे।
स्काई न्यूज ने मेशाल के हवाले से कहा है, कि "उन्हें इस आक्रामकता को रोकने दें, और आपको कतर और मिस्र और कुछ अरब देशों जैसे मध्यस्थ मिल जाएंगे और अन्य लोग उन्हें रिहा कराने का रास्ता ढूंढ लेंगे और हम उन्हें उनके घर भेज देंगे।"
हमास संस्थापक ने कहा, कि "हम बेतरतीब बमबारी, पूर्ण विनाश, नरसंहार को रोकना चाहते हैं, ताकि अल क़सम सैनिक उन्हें उनके स्थानों से ले जा सकें और उन्हें रेड क्रॉस या किसी को भी सौंप सकें। हमें उन्हें रिहा करने की अनुमति देने के लिए सही परिस्थितियों की आवश्यकता है।"
उन्होंने आगे कहा, कि बंधकों को तब तक रिहा नहीं किया जाएगा, जब तक कि इजरायली प्रतिशोध की तीव्रता कम नहीं हो जाती, उन्होंने 'तीव्र' इजरायली हवाई हमले का जिक्र किया।
यानि, हमास संस्थापक ने बंधकों को छोड़ने के लिए गाजा पट्टी में हो रही इजराइली बमबारी को रोकने की मांग की है।
उन्होंने कहा, कि हवाई हमलों के कारण अब तक 22 बंधकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने मृत बंधकों की राष्ट्रीयता के संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि अधिकांश मृत बंधक इजरायली हैं।

हमास ने वर्तमान में कम से कम 222 बंधकों को रखा हुआ है, जिनमें से उन्होंने चार को रिहा कर दिया है और उनमें से दो इजरायली बंधक हैं। हमास के आकाओं ने कथित तौर पर नए शामिल आतंकवादियों से कहा था, कि यदि वे बंधकों को इजराइल से लाएंगे, तो उन्हें 10,000 डॉलर का वजीफा मिलेगा। यानि, बंधक लाने पर इनाम देने की लालच दी गई थी।

मेशाल ने कहा कि अगर इजराइल ऐसा करने का इरादा रखता है, तो शांति पर चर्चा करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा, कि बंधकों का "निकास दो चरणों में हो सकता है। सबसे पहले इस मौजूदा संघर्ष के बारे में, गाजा पर यह आपराधिक युद्ध, गाजा पर बमबारी और आक्रामकता बंद होनी चाहिए और इजरायल को गाजा के लोगों को उत्तरी हिस्सों से दक्षिणी हिस्सों में बलपूर्वक हटाना बंद करना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "इजरायल को सभी कब्जे वाली जमीनों से हट जाना चाहिए, ताकि हमारे पास बातचीत करने की खिड़की खुल सके।"












Click it and Unblock the Notifications