अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल के पीएम से की बात, कहा- हम आपके साथ खड़े, आपको बचाव का अधिकार

हमास ने एक बार फिर इजरायल पर कायराना हमला किया है। जिसके जवाब में इजरायली सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। इस बीच दुनिया के कई बड़े देश भी इजरायल के समर्थन में आ गए हैं। साथ ही उसकी कार्रवाई को सही करार दिया। अब मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बाइडेन ने कहा कि आज इजरायल के लोगों पर आतंकवादी संगठन हमास द्वारा हमला किया जा रहा है। त्रासदी के इस क्षण में मैं उनसे और दुनिया के हर जगह आतंकवादियों से कहना चाहता हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। हम उनका साथ देने में असफल नहीं होंगे।

Joe Biden

उन्होंने आगे कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि वे अपने नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित कर सकें। बाइडेन के मुताबिक उन्होंने आज सुबह प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की। साथ ही उन्हें ये आश्वासन दिया कि अमेरिका पूरी तरह से इजरायल के साथ खड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक इजरायल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। आतंकवादी हमलों का कभी भी कोई औचित्य नहीं है। इजरायल की सुरक्षा के लिए उनका समर्थन ठोस और अटूट है। उन्होंने कहा कि मैं इसे जितना स्पष्ट रूप से कह सकता हूं, कहना चाहता हूं, ये इजरायल के प्रति शत्रुतापूर्ण किसी के भी लिए इन हमलों का फायदा उठाने का क्षण नहीं है। दुनिया देख रही है। मैंने अपनी टीम को पूरे देश के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है। जिमसें मिस्र, तुर्की, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय साझेदार और फिलिस्तीनी प्राधिकरण शामिल हैं।

बाइडेन ने कहा कि हम उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस हिंसा से प्रभावित हुए हैं। साथ ही जिन लोगों ने जान गंवाई, उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। हम इजरायली प्रधानमंत्री के संपर्क में बने रहेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ निकट संपर्क में रहूंगा, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं और कोई गलती ना हो। मैं फिर से दोहराता हूं कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+