Hajj 2024: हज करने वाले 32000 भारतीय चंद मिनटों में पहुंचेंगे मक्का, जानिए कैसी होगी सुविधा?
Hajj 2024: जेद्दाह हवाई हड्डे से सड़क मार्ग से मक्का की दूसरी 75 किलोमीटर है। पहले हज पर आने वाले भारतीयों को सड़क मार्ग से ही मक्का तक जाना होता था, जिससे काफी वक्त लग जाता था, लेकिन इस बार रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि एक ऐतिहासिक क्षण में, भारतीय हाजी पहली बार जेद्दाह हवाई अड्डे से मक्का तक सीधे हाई-स्पीड ट्रेन का उपयोग करके मक्का जा सकेंगे।
रियाद में भारतीय दूतावास ने हज पर मक्का जाने वालों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध होने की बात कही है। एंबेसी ने एक्स पर लिखा कि पहली बार भारतीय हाजी जेद्दाह हवाई अड्डे से सीधे मक्का तक हाई स्पीड ट्रेन का उपयोग करेंगे। मक्का के इतिहास में एक बड़ा अध्याय होगा।

भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, "इस ऐतिहासिक क्षण पर, राजदूत डॉ. सुहेल खान और सीजी मोहम्मद शाहिद ने 26 मई को पहली ऐसी यात्रा पर भारतीय हाजियों का साथ दिया। ट्रेन की गति 300 किमी/घंटा है।"
बता दें जनवरी 2024 में कि द्विपक्षीय हज समझौता के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी, विदेश राज्य मंत्री और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और हज और सऊदी अरब (केएसए) उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के बीच हस्ताक्षर किए थे।
जिसके बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 2024 तक 35,005 तीर्थयात्रियों को हज समूह ऑपरेटरों के माध्यम से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रायल ने अपने बयान में कहा, "हज 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय किया गया है, जिसमें भारतीय हज समिति के माध्यम से तीर्थयात्रियों के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे पहली बार हज यात्रा करने के इच्छुक आम तीर्थयात्रियों को बहुत लाभ होगा।"












Click it and Unblock the Notifications