फेसबुक पर hehe और lol से ज्यादा होता है haha का इस्तेमाल
नई दिल्ली। अगर आप फेसबुक यूजर्स हैं और अपने दोस्तों से अक्सर चैटिंग करते हैं तो आप hahaha, hehe और lol जैसे शब्दों से जरूर वाकिफ होंगे जो बहुतायत में प्रयोग होते हैं। आज हम आपको इन मजेदार शब्दों से जुड़े सर्वे के बारे में बताते हैं।
हाल ही में वॉशिंगटन में ई-लॉफिंग पर एक शोध किया गया जिसमें यह बात सामने आयी कि फेसबुक पर haha ने hehe और lol को हरा दिया है, इसका तात्पर्य यह हुआ कि लोग चैटिंग करते वक्त सबसे ज्यादा haha का प्रयोग करते हैं।
शोध में कहा गया है कि 51.4 प्रतिशत लोगों ने चैटिंग के दौरान haha का इस्तेमाल किया, जबकि hehe 12.7 परसेंट और lol 1.9 परसेंट लोगों ने यूज किया। शोधकर्ताओं ने कहा कि 15 प्रतिशत लोग किसी पोस्ट का कमेंट में हंसने के किसी सिंबल या शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
इस शोध से यह बात भी साबित होती है कि इंसान चैटिंग के वक्त काफी खुश होता है और फेसबुक पर बात करते वक्त उसका मूड काफी अच्छा हो जाता है, जिसका नतीजा है कि haha का प्रयोग सबसे ज्यादा होना।













Click it and Unblock the Notifications