बैन से बौखलाए हाफिज सईद के लिए अमेरिकी बैन की नहीं कोई अहमियत

जमात-उद-दावा के हेडक्वार्टर पर सईद ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारत के इशारे पर नजीर अहमद चौधरी और मोहम्मद हुसैन गिल को ‘वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया है।
हम फैसले की कड़ी निंदा करते हैं क्योंकि दोनों बुजुर्ग व्यक्ति जेयूडी के सदस्य हैं लश्कर-ए-तैयबा के नहीं। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने गुरुवार को इस बारे में ऐलान किया था। सईद ने कहा कि जमात-उद-दावा अपने दोनों सदस्यों का बचाव करेगी।
इस प्रेस कांफ्रेंस से अलग सर्इद ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भी कई ट्वीट्स कीं। उसने कहा है कि उसके लिए अमेरिका के किसी भी फैसले की कोई अहमियत नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से निराधार हैं।
सईद के मुताबिक वह बस इतना जानता है कि उसे पाक हाईकोर्ट ने बेकसूर बताया है और यही उसके लिए सबसे अहम है।












Click it and Unblock the Notifications