अमेरिका में भी गुरूपर्व का उत्सव, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूपर्व की बधाई दी है और सिख समुदाय की प्रशंसा की है।
वॉशिंगटन, नवंबर 20: भारत के साथ साथ अमेरिका में भी गुरूपर्व मनाया जा रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सिख समुदाय के लोगों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सिख समुदाय के लोगों को इस पावन मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि, गुरु नानक का दूरदर्शी "समानता, शांति और सेवा का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि यह पांच सदी पहले था"। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा कि, गुरु नानक की शिक्षाएं सभी लोगों की गरिमा और समान अधिकारों, महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, अंतरधार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यों पर जोर देती हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सिख समुदाय दुनिया भर में समुदायों को मजबूत करने काम लगातार जारी रखे हुए हैं।
सिख समुदाय की प्रशंसा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मौके पर सिख समुदाय की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि, "गुरू नानक के दिए विश्वास और मूल्यों को जीकर, सिख समुदाय, संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में दूसरे समुदायों को भी मजबूत करने का काम लगातार जारी रखे हुए हैं।" आपको बता दें कि, गुरु नानक जयंती, जिसे ''गुरुपुरब'' के नाम से भी जाना जाता है, सिख धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिन श्री गुरु नानक देव के जन्म का प्रतीक है, जिन्होंने सिख धर्म की नींव रखी थी। गुरु नानक का जन्म 15 अप्रैल 1469 को लाहौर के पास राय भोई की तलवंडी में हुआ था, जो आधुनिक पाकिस्तान के सेखपुरा जिले में है।
-
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई












Click it and Unblock the Notifications