क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: न्यूजीलैंड में फायरिंग,49 लोगों की मौत, सभी मस्जिदों को बंद करने का आदेश

Google Oneindia News

Recommended Video

    New Zealand Mosque Attack: आतंकियों के निशाने पर थी दो मस्जिदें | वनइंडिया हिंदी

    वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में अल नूर मस्जिद में गोलीबारी की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फायरिंग में 49 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। पुलिस ने इस पूरे इलाके को घेर लिया और चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस लोगों को यहां नहीं आने की चेतावनी दी है। इस इलाके में स्थित सभी स्कूल और चर्च को बंद कर दिया है। पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि हमने पूरे इलाके को घेर लिया है और किसी को भी यहां नहीं आने की चेतावनी दी गई है। एक चश्मदीद ने बताया कि लोग हमलावर से बचने के लिए यहां-वहां छिप रहे हैं। पुलिस ने देश की सभी मस्जिदों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

    new zealand

    Newest First Oldest First
    12:12 PM, 15 Mar

    न्यूजीलैंड की पुलिस ने इस फायरिंग में 49 लोगों के मरने की पुष्टि की। दोनों चर्च में हुए हमले में शूटर ने लोगों को गोली मारी
    10:34 AM, 15 Mar

    कई गाड़ियों में लगाए गए थे विस्फोटक, उसे डिफ्यूज कर दिया गया है- माइक बुश
    10:13 AM, 15 Mar

    हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। हम अभी यह मानकर नहीं चल रहे हैं कि खतरा टल गया है-माइक बुश, कमिश्नर
    9:03 AM, 15 Mar

    जानकारी के अनुसार इस शूटिंग में 6 लोगों की मौत हो गई है।
    8:53 AM, 15 Mar

    हमने एक शूटर को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि कोई और भी शूटर हो सकता है- पुलिस कमिश्नर
    8:48 AM, 15 Mar

    न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन- न्यूजीलैंड पीएम
    8:43 AM, 15 Mar

    यह न्यूजीलैंड का काला दिन है, यह हिंसा की बर्बर घटना है। जिस भी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसके लिए न्यूजीलैंड में कोई जगह नहीं है- पीएम
    8:43 AM, 15 Mar

    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रही है।
    8:32 AM, 15 Mar

    दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग की खबर, लोगों में अफरा-तफरी
    8:23 AM, 15 Mar

    स्थानीय मीडिया के अनुसार शूटर काले रंग के कपड़े में हेलमेट पहनकर मस्जिद में घुसा और जो लोग नमाज पढ़ रहे थे उनपर फायरिंग करने लगा।
    8:22 AM, 15 Mar

    स्थानीय मीडिया के अनुसार शूटर ऑटोमैटिक गन लेकर मस्जिद में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।
    8:13 AM, 15 Mar

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी इस समय में न्यूजीलैंड में है, फायरिंग की खबर के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी सुरक्षित मस्जिद से बाहर निकले।
    8:05 AM, 15 Mar

    पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि क्राइस्टचर्च के भीतर गंभीर स्थिति है, यहां पर एक शूटर अब भी मौजूद है।
    8:05 AM, 15 Mar

    पुलिस अपनी पूरी क्षमता के साथ शूटर को जवाब दे रही है, लेकिन अभी भी हालात काफी गंभीर हैं।
    8:04 AM, 15 Mar

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस इलाके से दूर रहें, अगली नोटिस तर यहां के स्कूल बंद रहेंगे।
    8:04 AM, 15 Mar

    पुलिस ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन लोगों ने इस घटना की जानकारी दी।
    8:01 AM, 15 Mar

    जानकारी के अनुसार पास की दूसरी मस्जिद को भी खाली करा लिया गया है।
    8:01 AM, 15 Mar

    चश्मदीद ने बताया कि उसने बिल्डिंग के भीतर कई शव देखे हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
    8:00 AM, 15 Mar

    अल नूर मस्जिद सेंट्रल क्राइस्टचर्च के पास डीन एवेन्यू के पास है, जिसके सामने हेगले पार्क है।
    8:00 AM, 15 Mar

    चश्मदीद ने बताया कि पहले तो हमे लगा कि यह इलेक्ट्रिक शॉक है, लेकिन फिर लोग यहां वहां भागने लगे। मेरे कई दोस्त अंदर है।

    Comments
    English summary
    Gunshot fire in near the Al Noor mosque in Christchurch, New Zealand multipal casualties reported.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X