World News Hindi: इस अमेरिकी देश में आपातकाल का ऐलान, गैंगस्टरों ने 46 जेल गार्ड का किया अपहरण
Guatemala Gang Violence 2026: मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला इस वक्त भीषण गैंगवार और हिंसा की आग में झुलस रहा है। जेलों के भीतर कैदियों के विद्रोह और बाहर पुलिसकर्मियों की टार्गेट किलिंग के बाद राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने पूरे देश में 30 दिनों के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है।
यह संकट तब शुरू हुआ जब कुख्यात आपराधिक गिरोहों ने जेल प्रशासन की सख्ती के विरोध में दर्जनों गार्डों को बंधक बना लिया। सरकार द्वारा जेलों पर दोबारा नियंत्रण पाने के बाद बौखलाए गैंग्स ने खुलेआम सड़कों पर खूनी तांडव मचाया, जिसमें कई पुलिस अधिकारियों की जान चली गई।

Guatemala Prison Riot News: जेलों में विद्रोह और 46 कर्मियों का अपहरण
हिंसा की शुरुआत तब हुई जब ग्वाटेमाला की तीन मैक्सिमम सिक्योरिटी जेलों में बंद कैदियों ने दंगा कर दिया और 46 जेल गार्डों व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। यह विद्रोह मुख्य रूप से जेलों में गैंग लीडरों को मिलने वाली अवैध सुविधाओं को छीनने के विरोध में था। जवाबी कार्रवाई में रविवार को भारी पुलिस बल ने 'रेनोवासिओन' जेल पर धावा बोलकर सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा करा लिया। हालांकि, जेल प्रशासन की इस जीत ने बाहर सड़कों पर हिंसा की नई लहर को जन्म दे दिया।
ये भी पढे़ं: Gold Reserves 2026: दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास, भारत किस नंबर पर, देखें 2026 की ताजा रैंकिंग
पुलिस पर जानलेवा हमले और 7 अधिकारियों की मौत
जेलों पर सरकारी नियंत्रण बहाल होने के तुरंत बाद राजधानी ग्वाटेमाला सिटी गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। कुख्यात गैंग 'बारियो 18' और 'MS-13' के गुर्गों ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर घात लगाकर हमले किए। गृह मंत्री मार्को एंटोनियो विलेडा के अनुसार, इन हमलों में 7 जांबाज पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार व वाहन जब्त किए हैं।
ये भी पढे़ं: World fastest internet: इस पड़ोसी देश में दुनिया में सबसे तेज इंटरनेट, भारत किस नंबर पर, अमेरिका-चीन भी पीछे
राष्ट्रपति का कड़ा रुख और राष्ट्रीय शोक
राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि गैंग्स की यह चुनौती सरकार की सख्त सुरक्षा नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मकसद जनता और प्रशासन को डराना है, लेकिन सरकार उनके सामने कभी नहीं झुकेगी। मारे गए पुलिसकर्मियों के सम्मान में राष्ट्रपति ने 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गैंगस्टरों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उन्हें उनकी सही जगह यानी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: World Top Intelligence Agencies: भारतीय RAW या पाकिस्तान ISI, खतरनार खुफिया एजेंसी कौन? देखें पूरी रैंकिंग
देशभर में अलर्ट: सेना और पुलिस की गश्त
आपातकाल लागू होने के साथ ही पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हिंसा के डर से शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेजों की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर संवेदनशील इलाकों और जेलों के आसपास गश्त तेज कर दी है। ग्वाटेमाला प्रशासन अब उन सभी गैंग लीडरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है जिन्होंने देश की शांति भंग करने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications