Coronavirus से बचने के लिए Google ने लॉन्च की वेबसाइट, होमपेज पर भी बताए ये 5 जरूरी टिप्स

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को कह रही है, भारत में कुल मामलों की संख्या 271 पहुंच गई है, जिनमें अब तक दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल है, चारों ओर कोरोना को लेकर बातें हो रही हैं, लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है और बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है, देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी वीडियो अपलोड करके लोगों को हाथ धोने के बारे में बताया है, लोग गूगल पर भी सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के ही बारे में खोज रहे हैं।

Google ने लॉन्च की वेबसाइट

Google ने लॉन्च की वेबसाइट

इसलिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने कोरोना वायरस से बचने और रोकथाम के लिए एक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जिसका नाम है google.com/covid19. इस वेबसाइट को गूगल की कंपनी Verily की ओर से बनाया गया है, जिसमें कोरोना से लेकर सारी लेटेस्ट जानकारी है, अभी ये वेबसाइट अंग्रेजी में हैं लेकिन बहुत जल्द ये स्पेनिश में होगी।

'DO THE FIVE: Help Stop Coronavirus'

'DO THE FIVE: Help Stop Coronavirus'

इससे पहले गूगल ने अपने होमपेज को अपडेट किया है और यहां कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और सेफ रहने के लिए 5 टिप्स बताए गए हैं, आपको बता दें कि गूगल के होमपेज पर एक स्पेशल अलर्ट बॉक्स ऐड किया गया है। इस बॉक्स में 'DO THE FIVE: Help Stop Coronavirus' लिखा हुआ है, यह बॉक्स गूगल सर्च बार के ठीक नीचे है।

ये पांच टिप्स निम्नलिखित है

ये पांच टिप्स निम्नलिखित है

जिस पर क्लिक करने पर आप पांच बातों के बारे में बताया गया है

  • बार-बार हाथ धोते रहें
  • खांसते समय कोहनी मुंह के सामने ले आएं
  • चेहरे को ना छुएं FACE Don't touch it
  • दूसरे लोगों से कम से कम 3 फीट की दूरी पर रहें
  • बीमार हैं तो घर पर ही रहें।

गूगल इंडिया ने लिखी पोस्ट

सर्च इंजन गूगल ने इन टिप्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। गूगल इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा है कि इन पांचों टिप्स को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शेयर किया गया है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+