साथ पढ़ाई, फिर Google में साथ नौकरी, शादी रचाने के बाद पत्नी की कर दी हत्या! अफेयर या छंटनी क्या है वजह?

कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक गूगल कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेय इंजीनियर पर हत्या का आरोप लगा है। इंजीनियर लिरेन चेन पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी जुआनयी यू को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने जुआनयी का का शव उनके घर पर खून से लथपथ पाया।

चेन का घर सिलिकॉन वैली में Google के मुख्यालय से कुछ ही मील की दुरी पर स्थित है। चेन की पत्नी भी गूगूल कंपनी में इंजीनियर थी। पुलिस ने बताया कि चेन के एक परिचित ने 16 जनवरी को 911 पर कॉल कर कुछ अनहोनी की जानकारी दी थी।

Google engineer Liren Chen

परिचित ने पुलिस को सूचना दी कि उसने चेन को खिड़की से देखा था जो घुटनों के बल बैठा हुआ था और उसके शरीर पर खून लगा था। जब पुलिस चेन के घर पर पहुंची तो उसने न ही फोन उठाया और न ही गेट खोला। जैसे-तैसे करके अधिकारी इंजीनियर के घर के अंदर घुसे तो वहां का मंजर देख चौंक गए।

सांता क्लारा पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब 16 जनवरी को लगभग 11 बजे सुबह उसके अधिकारी इंजीनियर 27 वर्षीय लिरेन चेन के घर पर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को बेडरूम में घुटनों के बल बैठा पाया। इस दौरान उसके हाथ खून से रंगे हुए थे और वह घूर रहा था।

इस दौरान चेन का दायां हाथ अत्यधिक सूजा हुआ था। पुलिस ने कहा कि चेन के सूजा हाथ नीला पड़ गया था। उसके सिर पर चोट नजर आ रहा था और बांह पर खरोंच भी दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। वहीं, पुलिस ने चेन की पत्नी का शव उसके पीछे फर्श पर पड़ा हुआ पाया।

सांता क्लारा पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर लिरेन चेन को जेल का सामना करना पड़ेगा। पुलिस के मुताबिक चेन को दोषी ठहराने में देरी हो रही है क्योंकि वह अभी अस्पताल में भर्ती है।

फॉक्स न्यूज डिजिटल ने बताया कि गूगल कंपनी ने पुष्टि की कि घटना के समय लिरेन चेन और उनकी पत्नी जुआनयी यू टेक दिग्गज के कर्मचारी थे। गूगल के प्रवक्ता बेली टॉमसन ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को दिए एक बयान में कहा, 'ज़ुआनयी के साथ जो हुआ उससे हम स्तब्ध और बहुत दुखी हैं।'

इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इसके साथ ही गूगल ने परिवार को सहयता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ रोसेन ने एक बयान में कहा, "हमारे काउंटी में घरेलू हिंसा से होने वाली मौतें कम हो रही हैं, लेकिन इससे हिंसा की गहराई और विनाशकारीता का आकलन नहीं होता है।"

यू और चेन के LinkedIn पेजों के मुताबिक, दोनों ने चीन में सिंघुआ विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन डिएगो में पढ़ाई की है। लिरेन चेन के की प्रोफाइल के अनुसार, वह मार्च 2020 से गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा है। वहीं, जुआनी यू ने वह साल 2021 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में गूगल से जुड़ी थी। इससे पहले वह अमेजन में कार्य करती थी।

इस चौंकाने वाली हत्या की खबर चीन में राष्ट्रीय समाचार बन गई है। अमेरिका में सबसे बड़े चीनी भाषा के अखबार द वर्ल्ड जर्नल ने इसे पहले पन्ने पर जगह दी है। इस हत्या को गूगल में हालिया दौर की भारी छंटनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+