क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एक बायोकेमिस्ट को गूगल-डूडल की सच्ची शुभकामनाएं

By Mayank
Google Oneindia News

google
बेंगलोर। आप अक्सर सर्च इंजन गूगल को नए-नए रंगों में रंगा देखते होंगे। चाहे किसी महापुरुष की जयंती हो या कोई बड़ा पर्व, गूगल का उसे मनाने, शुभ संदेश बयां करने का अपना अलग ही अंदाज है। ब्रिट‍िश मूल के जाने-माने बायोकेमिस्ट डोरोथी हॉजगिन की 104वीं वर्षगांठ को गूगल ने अपने अंदाज में बयां किया है।

प्रोटीन किस्टलोग्राफी की अपनी खोज के चलते डोरोथो को एक अलग ही पहचान मिली थी। 12 मई1910 को जन्में डोरोथो अपने बचपन से ही मेधावी छात्र थे। इजिप्ट में उन्होंने शुरुआती चार साल गहन अध्ययन किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद उनकी मां ने कामकाज छोड़कर घर रहने का निश्चय किया। इसके पीछे सोच थी कि वे अपने बेटे को श‍िक्षा-समझ दे सकें, जिससे कि उसका भव‍िष्य मजबूत हो।

डोरोथो ने 18 साल की उम्र में ही रसायन विज्ञान में रुच‍ि लेना शुरु कर दिया था। धीरे-धीरे उनकी यही रुचि, उपलब्ध‍ियां बनती गईं और आधुन‍िक रसायन शास्त्र में उनका नाम अमर हो गया। आज उनकी जयंती पर 'वन इंड‍िया' उन्हें ह्रदय से नमन करता है। इसी क्रम में गूगल डूगल की यह पेशकश भी आप तक पहुंचाता है।

Comments
English summary
Google-doodle is wishing 104th happy birthday to Dorothy Hoggin.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X