Global Firepower ranking: इंडियन आर्मी के आगे कहीं नहीं ठहरती PAK सेना, टॉप-10 सैन्य ताकत वाले देशों की लिस्ट
Global Firepower rankings 2024: ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस और चीन की तुलना में, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है। यानि, अमेरिका की सेना को दुनिया की सबसे मजबूत सेना करार दिया गया है।
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग, यानि जीएफपी रैंकिंग अन्य देशों की तुलना में किसी देश की सैन्य ताकत तय करने के लिए उसके पावरइंडेक्स (PwrIndx) स्कोर को निर्धारित करने के लिए 60 से ज्यादा व्यक्तिगत कारकों का उपयोग करती है।

किस आधार पर तय की गई है ताकत
सैन्य ताकत तय करने के लिए कई फैक्टर्स को कसौटी बनाया गया है, जिसमें सैन्य उपकरण, उस देश की वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति और बजट शामिल हैं। पॉवरइंडेक्स में 0.0000 का स्कोर 'परफेक्ट' माना जाता है। शीर्ष स्थान पर अमेरिका का स्कोर 0.0699 है, जबकि रूस 0.0702 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है और चीन 0.0706 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में चीन के बाद चौथे स्थान पर है। GFP रैंकिंग के अनुसार, भारत का PwrIndx स्कोर 0.1023 है। भारत के पास विशाल जमीनी ताकत और घरेलू सैन्य-औद्योगिक परिसर है, जो इसे दुनिया भर में शीर्ष पांच सबसे मजबूत सेनाओं में से एक बनाता है।
इस लिस्ट को देखने से पता चलता है, कि साल 2022 में भी टॉप-4 में अमेरिका, रूस, चीन और भारत ही मौजूद थे।
वहीं, भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट में विश्व स्तर पर नौवें स्थान पर है। ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में दक्षिण कोरिया पांचवें, यूनाइटेड किंगडम छठे और जापान सातवें स्थान पर है। वहीं, इस लिस्ट में तुर्की और इटली क्रमशः आठवें और दसवें स्थान पर हैं।
दूसरी तरफ, भूटान के पास 6.3704 के PwrIndex के साथ दुनिया की सबसे कम शक्तिशाली सेना है।
ग्लोबल फायरपावर वार्षिक रक्षा समीक्षा के लिए कम से कम 145 देशों पर विचार किया गया है और कई मानकों को ध्यान में रखते हुए इस लिस्ट को बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications