Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुबई में मेहमानों के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, इंटीरियर देख रह जाएंगे दंग

Recommended Video

    Dubai: Gevora the world's tallest Hotel is 356 meters high । वनइंडिया हिंदी

    दुबई। गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई में दुनिया के सबसे ऊंचा होटल को सोमवार मेहमानों के लिए खोल दिया गया। 75 मंजिला गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है। खास बात यह है कि इससे पहले भी रिकॉर्ड दुबई के ही नाम था। इससे पहले दुनिया के सबसे उंचा होटल दुबई में ही स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस था। नया होटल जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस से मात्र एक मीटर उंचा हैं। इस होटल की सबसे खास बात यह कि होटल के उपर शुद्ध सोने की परत चढाई गई है। सूरज की रोशनी में यह होटल सोने की तरह चमकता है।

    इस होटल में 528 आलीशान कमरे हैं

    इस होटल में 528 आलीशान कमरे हैं

    इस होटल में 528 आलीशान कमरे हैं, जबकि ऊंचाई के मामले में दुनिया की दूसरे सबसे ऊंचे मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल गोवेरा में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब की सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई है। जबकि 71वीं मंजिल पर लोग स्पा का लुत्फ उठा सकेंगे। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत बुर्ज खलीफा है। यह इमारत 828 मीटर यानि करीब आधा मील ऊँची है। जिसकी अगर गेवोरा होटल से तुलना की जाए तो बुर्ज खलीफा, गेवोरा की दोगुना लम्बाई से भी 16 मीटर ज्यादा है।

    इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है

    इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है

    यूएई साल 2020 में ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में यूएई का उद्देश्य साल 2020 तक प्रतिवर्ष 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित करना है। इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है और ये होटल शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास बनाया गया है। जायद रोड पर दुबई के ही नहीं बल्कि दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार इमारतें मौजूद हैं।

    होटल पर सोने की परत को चढ़ाया गया है

    होटल पर सोने की परत को चढ़ाया गया है

    सिर्फ यही नहीं दुबई में दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट, दुनिया की सबसे लम्बी सोने की चैन जैसी कई चीज़ों के लिए प्रसिद्ध है। इस सबसे बावजूद भी दुबई का कोई भी होटल दुनिया के महंगे होटलों में शामिल नहीं है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+