जर्मनी : कंसर्ट में लगे नाज़ी विरोधी नारे
जर्मनी के पूर्वी शहर केमनिट्ज़ में नस्लभेद के विरोध में हुए एक कंसर्ट में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया.
सोमवार रात हुए कंसर्ट में करीब 65 हज़ार लोग मौजूद थे.
बीते महीने के आखिर में 35 साल के एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था. इस हमले में उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में दो प्रवासियों की पहचान संदिग्धों के रुप में की गई है. उसके बाद से इस शहर में दक्षिणपंथियों ने रैलियां निकाली हैं.
सोमवार को हुए कंसर्ट में पंक और हिप हॉप बैंड ने कार्यक्रम पेश किए. कंसर्ट में मौजूद कई लोग 'नाज़ियों को बाहर करो' जैसे नारे लगा रहे थे.
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक सभी लोगों को जगह मिल सके इसके लिए आयोजकों को कंसर्ट की जगह बदलनी पड़ी.
एकजुटता का प्रदर्शन
कंसर्ट की शुरुआत चाकू हमले के पीड़ित के लिए एक मिनट का मौन रखकर हुई.
इसके बाद क्राफ्टक्लब के एक गायक ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, " हम नासमझ नहीं हैं. हम इस भ्रम में नहीं हैं कि आप एक कसंर्ट का आयोजन करके दुनिया को बचा सकते हैं. लेकिन कई बार ये दिखाना अहम होता है कि आप अकेले नहीं हैं "
जिस वक्त कंसर्ट जारी था, उसी दौरान स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने शनिवार के प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार पर हमला करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ़्तार किया है.
इसके पहले सोमवार को एक प्रवासी को अपनी पूर्व जर्मन प्रेमिका की हत्या के मामले में आठ साल से ज़्यादा की सज़ा सुनाई गई. माना जाता है कि सजा पाने वाला व्यक्ति अफ़ग़ान मूल का है.
इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा गया था.
इस्लाम से देश का संबंध नहीं: जर्मनी के गृहमंत्री
एक लड़की की दास्तां, जो टकरा गई आईएस किडनैपर से
पीएम मोदी के लिए इतना ख़ास क्यों है जर्मनी?












Click it and Unblock the Notifications