जॉर्जिया: 8,000 साल पुराने जार में मिली दुनिया की सबसे पुरानी शराब

Grape wine
AFP
Grape wine

कहते हैं कि शराब का वजूद सभ्यताओं के शुरुआती दौर से रहा है.

वैज्ञानिकों को जॉर्जिया में कुछ ऐसा मिला है जो इसकी तस्दीक करता है. 8,000 साल पुराने मिट्टी के मर्तबान और उसमें अंगूर से शराब बनाए जाने के सबूत.

शोधकर्ताओं की राय में ये अंगूर से शराब बनाने के सबसे शुरुआती प्रमाण हो सकते हैं. ये जॉर्जिया की राजधानी तबलिसी के दक्षिणी इलाकों में दो जगहों पर मिले हैं.

ये जगहें नवपाषाण युग से संबंधित हैं. इसमें शराब के कुछ अवशेष भी मिले हैं. कुछ मर्तबानों पर तो अंगूर के गुच्छे और नाचते हुए एक शख़्स की तस्वीर भी है.

जॉर्जिया में मिली इन नई चीज़ों के बारे में प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल एकैडमी ऑफ़ साइसेंज में रिसर्च रिपोर्ट छपी है.

शराबी की पतलून से निकला अजगर...

शराब पीने के बाद लोग अंग्रेज़ी क्यों बोलते हैं?

Wine Jar
Getty Images
Wine Jar

पुरानी शराब

टोरंटो यूनिवर्सिटी के सीनियर रिसर्चर और रिसर्च के सह-लेखक स्टीफ़न बाट्युक कहते है, "हमारा मानना है कि ये जंगल में उगने वाले यूरेशियाई अंगूरों से शराब बनाने का सबसे पुराना उदाहरण है."

स्टीफ़न की राय में, "हम जानते है पश्चिम सभ्यताओं में शराब का ख़ास स्थान रहा है. दवा के तौर पर, सामाजिक मेलजोल के लिए, मन बहलाने के लिए शराब समाज से लेकर अर्थव्यवस्था तक और दवाओं से लेकर खान-पान तक के केंद्र में रहा है."

इससे पहले शराब बनाने के जो सबसे पुराने प्रमाण मिले थे, वो ईरान में पाए गए थे. ईरान में मिले शराब के मर्तबानों की उम्र सात हज़ार साल बताई गई थी.

साल 2011 में अर्मेनिया की एक गुफा में छह हज़ार पुरानी शराब के अवशेष मिले थे.

दुनिया की सबसे पुरानी बिना अंगूर वाली शराब के बारे में कहा जाता है कि ये सात हज़ार साल पुरानी है. चीन में मिली ये शराब चावल, शहद और फलों से बनी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+