गाजा का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल हुआ ऑउट ऑफ सर्विस... मरीजों की जान पर मंडराया खतरा, इजराइली हमले जारी

Israel-Palestine War: इजराइल और हमसा के बीच चल रहे युद्ध के बीच गाजा पट्टी अब श्मशान में तब्दील हो गया है और भारी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। इस बीच हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है, कि गाजा पट्टी का दूसरा सबसे बड़े अस्पताल को "पूरी तरह से सेवा से बाहर" हो गया है।

हमास के स्वास्थ्य अधिकारी अशरफ अल-किद्रा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल के अंदर "वर्तमान में सिर्फ चार चिकित्सा कर्मचारी, मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।"

Israel-Palestine War

गाजा में मानवीय संकट चरम पर..

अशरफ अल-किद्रा ने दावा किया है, कि "नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स, जो दक्षिणी गाजा पट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रीढ़ है, वो ऑउट ऑफ सर्विस हो चुका है। अस्पताल का काम बंद करना, खान यूनिस और राफा में हजारों फिलिस्तीनी विस्थापित लोगों के लिए मौत की सजा है।"

किद्रा ने कहा, कि ईंधन की कमी और बाकी सुविधाओं के नहीं पहुंचने की वजह से अस्पताल अपने ऑपरेशन से बाहर हो चुका है।

रविवार तक नासिर, गाजा का सबसे बड़ा कार्यरत अस्पताल था और इस सप्ताह फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के साथ इजरायल के युद्ध में इसकी घेराबंदी कर दी गई थी। इजराइली बलों ने गुरुवार को अस्पताल पर छापा मारा था।

Israel-Palestine War

आपको बता दें, कि हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसके बाद इजराइल जवाबी कार्रवाई कर रहा है। हमास ने दावा किया है, कि इजराइली हमलों में 27 हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं, जबकि इजराइल का कहना है, कि हमास आम लोगों की आड़ में इजराइली बलों पर हमला कर रहा है, जिससे नागरिकों को नुकसान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+