Yahya Sinwar: कहां छिपा है गाजा का लादेन याह्या सिनवार? IDF ब्रीफिंग में ठिकानों पर उठे सवाल

Yahya Sinwar: हमास प्रमुख याह्या सिनवार के ठिकाने को लेकर हाल ही में संदेह और अफवाहें तेज हो गई हैं। इजराइली रक्षा बल (IDF) द्वारा एक ऑपरेशनल ब्रीफिंग के दौरान सिनवार की एक तस्वीर के साथ सवाल उठाया गया, जिससे उसके जीवित होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

यह घटना तब सामने आई, जब गाजा में इजराइली हवाई हमलों के बाद सिनवार के मारे जाने की खबरें फैलने लगीं। हालांकि, उसके ठिकाने की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है, और आईडीएफ की ओर से भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Gaza Laden Yahya Sinwa

याह्या सिनवार का ठिकाना और उसकी भूमिका
सिनवार, जो हमास के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, 7 अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद इजराइली और अमेरिकी सैन्य लक्ष्यों में प्रमुख निशाने पर हैं। माना जाता है कि वो गाजा के सुरंगों के नेटवर्क में छिपे हुआ है और खुद को छुपाने के लिए कई तरह से भेष भी बदल रहा है।

आईडीएफ का संदेश
IDF की ब्रीफिंग में सिनवार की तस्वीर के साथ सवाल उठाना एक सूक्ष्म संकेत माना जा रहा है कि शायद इजराइली खुफिया एजेंसियों को भी उनकी वास्तविक स्थिति का सही अंदाजा नहीं है। इजराइली खुफिया एक्सपटर्स ने हाल के हफ्तों में आए बयान पर भी संदेह जताया है, जो सिनवार के नाम से जारी किए गए थे। ये संकेत देते हैं कि सिनवार अब जीवित नहीं भी हो सकते हैं।

गाजा में हमास पर हमले
इस बीच, इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं। हाल ही में, इजराइली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में एक इमारत को निशाना बनाया, जिसे पहले एक स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन बाद में हमास के कमांड सेंटर के रूप में काम करने लगी थी। IDF ने दावा किया है कि हमास की सैन्य क्षमताओं को कमजोर कर दिया गया है और संगठन अब केवल एक गुरिल्ला संगठन के रूप में काम कर रहा है।

हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या

याह्या सिनवार के ठिकाने की चर्चा हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की हाल की हत्या के साथ भी मेल खाती है। नसरल्लाह को दक्षिणी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में निशाना बनाया गया, जो हिज़्बुल्लाह के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नसरल्लाह की मौत के बाद अब सिनवार पर भी इजरायली सेना का ध्यान केंद्रित हो सकता है।

याह्या सिनवार का ठिकाना अब भी एक रहस्य बना हुआ है, और IDF के हालिया कदम से इस पर और संदेह गहरा गया है। गाजा में हमास की कमजोर स्थिति और हिज़्बुल्लाह के नेतृत्व पर इजरायली हमलों के बीच, सिनवार की स्थिति पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। इजरायल के खुफिया प्रयासों और उन्नत तकनीकी क्षमताओं के बावजूद, सिनवार का पता न चल पाना फिलहाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+