गे सेक्‍स करने पर 85 कोड़े मारने का आदेश, इन देशों में लेस्बियंस को मिलती है सजा ए मौत

गे कपल किराए के कमरे में रहता है। दोनों की उम्र 20 साल और 23 साल है। बीते 28 मार्च को दोनों कपल अंतरंग अवस्‍था थे। दोनों को पता ही नहीं था कि उनकी फिल्‍म बनाई जा रही है।

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया जहां रॉकेट साइंस की बात कर रही है वहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां सेक्स आज भी एक टैबू बना हुआ है। और अगर बात समलैंगिक संबंधों की हो तो फिर ये तो कभी ना माफी दिए जाने वाला गुनाह है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया में सामने आया है। यहां दो गे मर्दों को सेक्‍स करने के लिए शरिया की अदालत ने 85 कोड़े मारने का आदेश दिया। दोनों मर्दों को संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था और उनकी फिल्‍म बना ली गई थी। कोर्ट ने जो आदेश दिए उनके मुताबिक दोनों को बीच बाजार 85-85 कोड़े मारे जाएंगे।

गे कपल को नहीं था पता

गे कपल को नहीं था पता

मामला इंडोनेशिया के एसेह राज्‍य का है। इस संबंध में कई अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों ने कोर्ट से कपल को राहत देने की मांग की थी। बावजूद इसके इंटरनेशनल डे अगेन्स्ट होमोफोबिया एंड ट्रांसफोबिया के मौके पर कोर्ट ने होमोसेक्शुअल कपल को सजा दी।

बनाई जा रही थी उनकी फिल्‍म

बनाई जा रही थी उनकी फिल्‍म

गे कपल किराए के कमरे में रहता है। दोनों की उम्र 20 साल और 23 साल है। बीते 28 मार्च को दोनों कपल अंतरंग अवस्‍था थे। दोनों को पता ही नहीं था कि उनकी फिल्‍म बनाई जा रही है।

सजा सुनाए जाने पर रोने लगा कपल

सजा सुनाए जाने पर रोने लगा कपल

सजा सुनाए जाने के दौरान एक शख्स रोने लगा और सजा में रिआयत की मांग की। मुख्य जज खैरील जमाल ने कहा कि कानूनी तौर से ये साबित हुआ है दोनों ने गे सेक्स किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए उन्हें 100 कोड़े मारने का आदेश न देकर 85 कोड़े मारने का फैसला सुनाया गया है। अगले महीने दोनों शख्स को सजा दी जाएगी।

यहां गे और लेस्बियंस को देते हैं सजा ए मौत

यहां गे और लेस्बियंस को देते हैं सजा ए मौत

कुछ देशों में तो सेम सेक्स मैरिज को अपराध मानकर मौत की सजा तक दी जाती है।

  • ईरान में गे और लेस्बियन को सरेआम फांसी पर लटकाया जाता है। साथ ही सेम सेक्स वालो के किस करने पर उन्हें कोड़े मारे जाए है।
  • यमन में सेम सेक्स वालो को फांसी की सजा दी जाती है , गर वह शादीशुदा होने के बाद यह करता है तो। और अगर वह कुँवारे होने पर यह करता है तो उसे जेल होती है।
  • मॉरिटानिया में मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां लेस्बियन को जेल होती है।
  • पकिस्तान में गे को फांसी की सजा दी जाती है, लेकिन अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
  • नाइजीरिया में गे को फांसी की सजा दी जाती है। साथ ही उसे कोड़े भी मारे जाते है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+