G-20 summit: PM मोदी से महिला ने पूछा- 'नरेंद्र भाई केम छो!', प्रधानमंत्री ने भी दिया गुजराती में जवाब
रोम, 29 अक्टूबर। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'पियाजा गांधी' में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रोम में पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। पीएम मोदी ने भी लोगों के पास जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। 'पियाजा गांधी' में लोगों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया, इस दौरान एक ग्रुप ने पीएम मोदी से गुजराती में बात की।

'पियाजा गांधी' में पीएम मोदी के आगमन पर महिलाओं के एक ग्रुप ने संस्कृत के श्लोकों का पाठ भी किया, इस दौरान पीएम मोदी भी हाथ जोड़कर उनके साथ 'ओम नमः शिवाय' दोहराया। भीड़ ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इस बीच एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा, 'नरेंद्र भाई केम छो!' इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए कहा, 'माजा मा छो'। पीएम मोदी से एक आदमी ने गुजराती में बताया कि वह योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए रोम में काम कर रहा है। वहीं पीएम मोदी ने ने अपनी मातृभाषा में उसका जवाब दिया।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन पर पीएम मोदी, सीएम बोम्मई समेत इन नेताओं ने जताया शोक
रोम के पियाजा गांधी से पीएम मोदी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने एक-एक शख्स से पर्सनली बात भी की। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जो अन्य विषयों के बीच विकास और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा। 16वें जी-20 सम्मेलन का विषय 'लोग, ग्रह और समृद्धि' है। बैठक से पहले पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और रोम में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक संयुक्त बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी कल (शनिवार) सुबह वेटिकन में संत पापा फ्रांसिस से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications