Woman Attacks Robot: अस्पताल में महिला ने रोबोट को भरपूर पीटा, डंडे से मार-मारकर किया काम तमाम
चीन के अस्पताल में एक मरीज ने रोबोट की पिटाई कर दी। इस रोबोटा का अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक महिला के द्वारा रोबोट को डंडे से पीटने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो चीन के एक अस्पताल के बाहर का है जहां एक रोबोट रिसेप्शनिस्ट का काम करता था। इसे अस्पताल के ही किसी कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया है।
इस वीडियो में महिला रोबोट को गालियां देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह बार-बार रोबोट को लकड़ी के मोटे डंडे से मारती भी दिख रही है। महिला डंडे से रोबोट को तब तक मारती है जब तक उसके सिर टूट कर फर्श पर बिखर नहीं जाता।
चीन के टिकटॉक वर्जन यानी कि डॉयिन इस वीडियो को सबसे पहले शेयर किया गया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो जिआंगसू प्रांत के जुझोऊ में जूझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी के संबद्ध हॉस्पीटल की है। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी।
वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। इसमें लिखा है कि अब चीन के अस्पतालों में डॉक्टर और सभी मेडिकल जांच के अपॉइंटमेंट्स रोबोट द्वारा किए जाते हैं, मरीजों की मदद के लिए बहुत कम नर्सें बची हैं।
जबकि कई लोगों ने क्लिप पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा कि अस्पतालों में रोबोट का बढ़ता उपयोग चिकित्सा देखभाल को अमानवीय बना रहा है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि महिला एक निराश मरीज थी जिसने स्वचालित रोबोट पर अपना गुस्सा निकाला। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अस्पताल में सुरक्षा विभाग के एक सदस्य ने कहा कि महिला, जिसका नाम नहीं लिया गया है, ने दावा किया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।
रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल सुरक्षा विभाग ने घटना के बाद पुलिस को बुलाया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को हिरासत में लिया गया था या नहीं।
हैनसन रोबोटिक्स के संस्थापक डेविड हैनसन का कहना है कि रोबोट भविष्य की महामारियों से लड़ने का जवाब हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में कई महामारियां होंगी जिसमें ये बुद्धिमान रोबोट काम आएंगे।
महामारी के वक्त में जब संक्रमण से बचाव जरूरी हो तब ते ये रोबोट घरों की देखभाल कर सकेंगे। हवाई अड्डों या अन्य कार्यस्थलों में कर्मचारियों की जगह ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications