UNGA में बज रहा भारत का डंका, फ्रांस, रूस, यूक्रेन समेत कई देशों ने पीएम मोदी के पढ़े कसीदे
वाशिंगटन, 26 सितंबरः संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में भारत का डंका बज रहा है। भारत की आर्थिक और विदेश नीति की प्रशंसा विकासशील ही नहीं बल्कि विकसित देश भी कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीतियों के लिए सराहना की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी की जमकर तारीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा फ्रांस, जमैका और पुर्तगाल जैसे देशों ने भी भारत की जमकर तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पीएम मोदी की टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए "आज का युग, युद्ध का नहीं है" का जिक्र करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की प्रशंसा करने वाले पहले नेता थे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को दी नसीहत
समरकंद में हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान पीएम मोदी और पुतिन की बातचीत का जिक्र करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, 'यह पश्चिम से बदला लेने या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने के लिए नहीं है। यह हमारे समान संप्रभु राज्यों के लिए सामूहिकता का समय का समय है। चुनौतियों का सामना करने के लिए हम बैठे हैं।' पीएम मोदी की इस टिप्पणी को लेकर फ्रांस के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रशंसा की थी।

रूस ने भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने 'इंडिया-यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन' की प्रदर्शनी पर एक विशेष 'इंडिया@75' कार्यक्रम के लिए अपने संदेश में रेखांकित किया कि सबसे बड़ी युवा पीढ़ी के घर के रूप में, भारत सतत विकास लक्ष्य की सफलता में निर्णायक साबित होगा। वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्या का समर्थन किया। यूएनजीए सत्र को संबोधित करते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस भारत को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फैक्टर के रूप में देखता है और सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए योग्य उम्मीदवार मानता है।

जमैका ने कोरोना टीका के लिए दिया धन्यवाद
जमैका की विदेश मंत्री कामिना जे स्मिथ ने COVID-19 महामारी के दौरान सहायता के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मिथ ने कहा कि महामारी के दौरान टीकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार और भारतीयों का आभारी हूं। वहीं, गुयाना के विदेश मंत्री ह्यूग हिल्टन टॉड ने भी UNGA में भारत की सराहना की। उन्होंने कहा, "गुयाना जैसे छोटे देशों को भारत से अत्यधिक लाभ हुआ है। हमेशा भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था रही है जो मानव विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।"

पुर्तगाल ने भी की तारीफ
गुरुवार को पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने यूएनएससी सुधार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, ब्राजील और अफ्रीका महाद्वीप का प्रतिनिधित्व शामिल होना चाहिए। महासभा को संबोधित करते हुए कोस्टा ने एक सुरक्षा परिषद की वकालत की जिसमें सुरक्षा का व्यापक दृष्टिकोण शामिल हो और छोटे देशों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संयुक्त राष्ट्र सुधारों के मुद्दे पर एक बदलाव आया है। जयशंकर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुधारों के मुद्दे पर बदलाव को महसूस किए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हर किसी ने एक बदलाव महसूस किया।'












Click it and Unblock the Notifications