फिलहाल उत्तर कोरिया से परमाणु युद्ध का ख़तरा नहीं: अमरीका

माइक पॉम्पियो
Getty Images
माइक पॉम्पियो

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के प्रमुख ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से हमले का फ़िलहाल कोई ख़तरा नहीं है.

माइक पॉम्पियो ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने हथियार कार्यक्रमों पर 'ख़तरनाक तेज़ी' से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में एक और मिसाइल परीक्षण से हैरानी नहीं होगी.

लेकिन उन्होंने चेताया कि अमरीका का 'रणनीतिक धैर्य' अब ख़त्म हो चुका है.

'वे क़रीब हैं'

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन
Getty Images
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन

उत्तर कोरिया पर नई पाबंदियों के बाद से दोनों तरफ़ से तीख़ी बयानबाज़ी हुई है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को 'आग और आक्रोश' झेलने की चेतावनी दी थी.

माइक पॉम्पियो ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन अपने हथियार कार्यक्रम को विकसित करना जारी रखेंगे.

जब उनसे पूछा गया कि अमरीका तक मार करने वाला परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में उत्तर कोरिया कहां तक पहुंच पाया है तो जवाब में उन्होंने कहा, ''वे क़रीब हैं.''

'फ़ॉक्स न्यूज़ संडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "वे उस ओर ख़तरनाक तेज़ी से बढ़ रहे हैं."

'ऐसी ख़ुफ़िया जानकारी नहीं'

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

जुलाई में उत्तर कोरिया के दो इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के बाद से उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से जारी तनाव बढ़ गया था. इसके बाद उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से नई आर्थिक पाबंदियां लगा दी थीं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उनकी सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं जबकि उत्तर कोरिया ने उन पर परमाणु युद्ध की ओर धकेलने का आरोप लगाया.

हालांकि पॉम्पियो ने हाल-फिलहाल में किसी परमाणु हमले की आशंका से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, ''मैंने लोगों को परमाणु हमले की कगार पर खड़े होने के बारे में बात करते हुए सुना है. मेरे पास ऐसी कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं है जिससे ऐसा संकेत मिलता हो कि हम परमाणु हमले की कगार पर हैं.''

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अमरीकी पैसिफिक क्षेत्र के गुआम द्वीप पर मिसाइल हमले की चेतावनी दी थी. इसके जवाब में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर गुआम में कुछ हुआ तो कोरिया को 'बड़ी, बड़ी मुश्किल' झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+