जानिए क्‍यों है लेविंस्‍की-क्लिंटन स्‍कैंडल में ब्‍लू ड्रेस और सिगार का जिक्र

वाशिंगटन। मोनिका लेंविस्‍की के वैनिटी फेयर मैगजीन में लिखा एक आर्टिकल जब मंगलवार को दुनिया के सामने आया तो 90 के दशक का बिल क्लिंटन मोनिका लेविंस्‍की स्‍कैंडल फिर से लोगों के जेहन में ताजा हो गया।

यह उस समय का एक ऐसा स्‍कैंडल बन गया था जिसने बतौर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के दूसरे कार्यकाल पर विवाद के साथ ही एक ऐसा धब्‍बा लगा दिया था जो आज तक उनके साथ जुड़ गया है। मोनिका लेविंस्‍की की उम्र सिर्फ 22 वर्ष थी जब वह व्‍हाइट हाउस में बतौर इंटर्न शामिल हुई थीं।

मोनिका एक अनपेड इंटर्न थीं लेकिन जल्‍द ही वह पेड इंटर्न भी बन गईं थीं। इस स्‍कैंडल से जुड़े कई ऐसे तथ्‍य हैं जिन्‍होंने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह पहली बार नहीं था जब व्‍हाइट हाउस के किसी स्‍कैंडल के बारे में इतनी बातें हुई थीं।

इससे पहले भी व्‍हाइट हाउस के कई स्‍कैंडल चर्चा में आए लेकिन इस स्‍कैंडल की वजह से व्‍हाइट हाउस की गरिमा को जरूर धक्‍का पहुंचा था।

वैनिटी फेयर में जो आर्टिकल लेविंस्‍की की ओर से आया है उसके मुताबिक क्लिंटन के सा‍थ रिलेशनशिप उनकी सबसे बड़ी गलती थी लेकिन उन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी रजामंदी से हुआ था। आज जब यह स्‍कैंडल फिर से खबरों में है जो आप भी उन तथ्‍यों पर एक नजर दोबारा डालिए।

22 वर्ष की लेंविंस्‍की और 49 वर्ष के क्लिंटन

22 वर्ष की लेंविंस्‍की और 49 वर्ष के क्लिंटन

मोनिका लेविंस्‍की अमेरिका के मशहूर लुईस एंड क्‍लार्क कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्‍हें वर्ष 1995 में व्‍हाइट हाउस में इंटर्न की जिम्‍मेदारी दी गई। मोनिका को पेंटागन के चीफ ऑफ स्‍टाफ लियोन पेनेटा के ऑफिस में अनपेड इंटर्न की जिम्‍मेदारी दी गई थी।

क्लिंटन की बेटी चेल्‍सी के बराबर थीं मोनिका

क्लिंटन की बेटी चेल्‍सी के बराबर थीं मोनिका

जिस समय दोनों के बीच रिश्‍ते शुरू हुए, उस समय बिल क्लिंटन की बेटी चेल्‍सी की उम्र भी 22 वर्ष थी। मोनिका ने दावा किया था कि वह पहली ऐसी महिला नहीं थीं जिनके साथ उन्‍होंने संबंध बनाए बल्कि क्लिंटन की एक और महिला के साथ एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स थे।

वॉटरगेट स्‍कैंडल के बाद 'लेविंस्‍कीगेट' स्‍कैंडल

वॉटरगेट स्‍कैंडल के बाद 'लेविंस्‍कीगेट' स्‍कैंडल

क्लिंटन और लेविंस्‍की के इस स्‍कैंडल से पहले 70 के दशक में अमेरिका में सामने आए वॉटरगेट स्‍कैंडल ने भी दुनिया भर में हंगामा खड़ा कर दिया था। इस वजह से ही इस स्‍कैंडल को 'लेविंस्‍कीगेट' स्‍कैंडनल नाम दिया गया। इस स्‍कैंडल के अलावा इसे 'मोनिकागेट,' 'जिपरगेट,' 'तालिगेट,' और 'सेक्‍सगेट' के नाम से भी जाना गया था।

 'ब्‍लू ड्रेस' का किस्‍सा

'ब्‍लू ड्रेस' का किस्‍सा

आज भी जब कभी मोनिका लेविंस्‍की और बिल क्लिंटन के इस स्‍कैंडल का जिक्र होता है तो एक खास शब्‍द 'ब्‍लू ड्रेस' का जिक्र भी बरबस ही हो जाता है। दरअसल यह ब्‍लू ड्रेस इस स्‍कैंडल में अकेला ऐसा सुबूत थी जिससे यह साबित हो सका था कि लेविंस्‍की और क्लिंटन के बीच सेक्‍सुअल कांटेक्‍ट हुआ था। लेविंस्‍की के मुताबिक अब इस ब्‍लू ड्रेस के साथ ही उन सभी किस्‍सों को भी जला देना चाहिए।

सिगार का भी खूब होता है जिक्र

सिगार का भी खूब होता है जिक्र

ब्‍लू ड्रेस के अलावा क्लिंटन लेविंस्‍की स्‍कैंडल में एक सिगार का जिक्र भी बहुत होता है। क्लिंटन ने लेविंस्‍की को अपने पास मौजूद सिगार कलेक्‍शन से रूबरू कराया था। इसके अलावा लेविंस्‍की ने अपना बयान दर्ज कराते समय बताया था कि क्लिंटन ने एक सिगार को उनके प्राइवेट पार्ट से टच कराया था।

जब क्लिंटन ने लगाया मोनिका को गले

जब क्लिंटन ने लगाया मोनिका को गले

वर्ष 1996 में जब क्लिंटन एक समारोह में गए तो वहां पर मोनिका भी मौजूद थीं। हजारों लोगों की भीड़ में जब क्लिंटन ने मोनिका को गले से लगाया तभी लोगों को अंदाजा हो गया था कि दाल में कुछ काला है।

हिलेरी की मौजूदगी में बने संबंध

हिलेरी की मौजूदगी में बने संबंध

मोनिका लेविंस्‍की के मुताबिक नवंबर 1995 से मार्च 1997 तक क्लिंटन और लेविंस्‍की के बीच नौ बार सेक्‍सुअल रिलेशंस बनें। इन नौ मौकों में से सात मौके ऐसे थे जब हिलेरी व्‍हाइट हाउस में ही मौजूद थीं।

लेविंस्‍की को मिली हाई प्रोफाइल पोजिशन

लेविंस्‍की को मिली हाई प्रोफाइल पोजिशन

मोनिका लेविंस्‍की जो कि एक अनपेड इंटर्न के तौर पर व्‍हाइट हाउस में आईं थी जल्‍द ही उन्‍हें एक नए ऑफिस में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही वह एक अनपेड इंटर्न से पेड इंटर्न बन गई थीं।

लेविंस्‍की की करीबी को हुआ शक

लेविंस्‍की की करीबी को हुआ शक

बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्‍की के बीच क्‍या चल रहा है इस बारे में कभी किसी को पता नहीं लग पाता अगर लेविंस्‍की की करीब लिंडा ट्रिप्‍प को लेविंस्‍की पर शक न हुआ होता। मोनिका मेल चेक करने के बहाने अक्‍सर ही ओवल ऑफिस के चक्‍कर लगाने लगी थीं। इस वजह से लिंडा को उस पर शक हुआ और फिर मोनिका ने खुद क्लिंटन और उनके बीच के संबंधों को उनसे शेयर किया।

रिकॉर्डटेप में मौजूद सबकुछ

रिकॉर्डटेप में मौजूद सबकुछ

लिंडा ने लेविंस्‍की और क्लिंटन के बीच जारी संबंधों को उस समय रिकॉर्ड कर लिया था जिस समय लेविंस्‍की उनसे सबकुछ शेयर कर रही थीं। इसके बाद वह रिकॉर्ड ऑडियो टेप ही क्लिंटन के लिए मुसीबत बन गए थे।

जब मुकर गए क्लिंटन

जब मुकर गए क्लिंटन

1998 में जब यह स्‍कैंडल दुनिया के सामने आया तो लोग हैरान रह गए थे लेकिन जब बिल क्लिंटन से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन दोनों के बीच कुछ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। हालांकि बाद में क्लिंटन ने इस बात को कुबूल कर लिया लेकिन उन्‍होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच इंटरकोर्स कभी नहीं हुआ।

क्लिंटन का कुबूलनामा और हिलेरी की माफी

क्लिंटन का कुबूलनामा और हिलेरी की माफी

जब बिल क्लिंटन ने यह कुबूल किया कि उनके और मोनिका के बीच संबंध थे तो जहां दुनियाभर में हंगामा मच रहा था तो उनके घर में शांति थी। एक प्रेस कांफ्रेंस में क्लिंटन दुनिया के सामने आए और उन्‍होंने हिलेरी को सॉरी कहा। इसके बाद इसी प्रेस काफ्रेंस में हिलेरी ने भी दुनिया के सामने ऐलान किया कि वह क्लिंटन को माफ करती है और अब इस मुद्दे को ज्‍यादा तूल न दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+