‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज की होगी रिहाई, 19 साल से नेपाल में कैद है महिलाओं को जहर देकर लूटने वाला हत्यारा
सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने कहा कि शोभराज द्वारा जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी, चूंकि वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद था, तो उसी आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया है।

Image: ANI
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। चार्ल्स शोभराज बिकनी किलर के नाम से भी पूरी दुनिया में मशहूर है। चार्ल्स शोभराज हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल के जेल में बंद है। अदालत ने न सिर्फ शोभराज की रिहाई का आदेश दिया है बल्कि उसके निर्वासन का भी आदेश दिया है। चार्ल्स शोभराज पर दशक में भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने का आरोप लगा था।
2003 से नेपाल की जेल में कैद
सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने कहा कि शोभराज द्वारा जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी, चूंकि वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद था, तो उसी आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया है। यह फैसला नेपाल सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने सुनाया है। चार्ल्स शोभराज पर दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने के आरोप लगा था। इसी आरोप में वह 2003 से नेपाल की जेल में बंद है।
भारत में 21 साल जेल की सजा काटी
वियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज का जन्म 1944 में वियतनाम में हुआ था। चार्ल्स शोभराज की मां वियतनाम की और पिता भारतीय मूल के थे। चार्ल्स का असली नाम हतचंद भौनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज (Hatchand Bhaonani Gurumukh Charles Sobhraj) है। चार्ल्स की जिंदगी के कुछ साल एशिया और फ्रांस में गुजरे। माता-पिता के तलाक के बाद उसकी मां ने फ्रेंच लेफ्टिनेंट के साथ मिलकर चार्ल्स की परवरिश की। इससे पहले चार्ल्स शोभराज एक फ्रांसीसी पर्यटक को जहर देने और एक इजरायली नागरिक की हत्या करने के लिए भारत में 21 साल जेल की सजा काट चुका है।












Click it and Unblock the Notifications