इजरायली फर्म के साथ मिलकर फर्जी खबरें चलाता था न्यूज एंकर, फ्रांस के नंबर-1 चैनल ने किया सस्पेंड

एम बार्की को जनवरी में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन उस समय किसी को इसके बारे जानकारी नहीं लग पाई थी कि इसकी वजह क्या है! इस बीच फॉरबिडन स्टोरीज नामक अभियान संगठन के सहयोग से ले मोंडे अखबार ने इसका खुलासा किया है।

BFM suspends anchor

Image: Oneindia

फ्रांस में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी समाचार चैनल BFMTV ने अपने सबसे वरिष्ठ पत्रकारों में से एक को सस्पेंड कर दिया है। पत्रकार पर इजरायली संगठन के साथ मिलकर फर्जी शो चलाने का आरोप है। 2005 में लॉन्च होने के बाद से बीएफएमटीवी में एक एंकर रचिड एम बार्की को पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था। एम बार्की पिछले महीने से ही छुट्टी पर चल रहे हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा चलाए गए कई शो की जांच चल रही है।

जनवरी में किया गया था सस्पेंड

एम बार्की को जनवरी में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन उस समय किसी को इसके बारे जानकारी नहीं लग पाई थी कि उन्हें क्यों निलंबित किया गया। इस बीच फॉरबिडन स्टोरीज नामक अभियान संगठन के सहयोग से ले मोंडे अखबार ने इसका खुलासा किया है। जांच के मुताबिक एम बार्की ने कई विषयों पर रिपोर्टें चलाईं। मोनाको में लग्जरी याच, सूडीनी विपक्षी नेता का भ्रष्टाचार, कतर में भ्रष्टाचार आदि। इन सबमें एक बात कॉमन ये थी कि ये सभी आरोप एक इजरायली फर्म द्वारा लगाए गए थे जिसका संबंध टीम जॉर्ज से था।

शो के पीछे टीम जॉर्ज का हाथ

हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक एम बार्की ने इन खबरों को प्लांट किए जाने की बात नहीं मानी है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने BFM के संपादकीय चेक को दरकिनार करना स्वीकार किया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक मध्यस्थ द्वारा रिपोर्ट की पेशकश की गई थी। उन्होंने इस पर रिपोर्ट करने के लिए खुद के पेशेवर निर्णय का उपयोग किया। हालांकि लेकिन जांचकर्ताओं का कहना है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि इन शो की उत्पत्ति के पीछे टीम जॉर्ज है, जो तेल अवीव में स्थित एक ऑपरेशन है और एक पूर्व इज़राइली विशेष बल अधिकारी द्वारा चलाया जाता है।

कौन है टीम जॉर्ज?

आपको बता दें कि इसी इजराइली फर्म 'टीम जॉर्ज' पर आरोप है कि वह अपने ग्राहकों को एडवांस्ड इम्पैक्ट मीडिया सॉल्यूशन (Aims) नाम का सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराता है। कहा जाता है कि यह यूनिट 50 वर्षीय पूर्व इजरायली स्पेशल फोर्स ऑपरेटिव ताल हनान द्वारा चलाई जाती है। यह शख्स अपने फेक नाम 'जॉर्ज' का इस्तेमाल करता है। टीम जॉर्ज पर हैकिंग और ऑनलाइन फर्जी खबरों को फैलाने का आरोप है।

30 देशों में चुनाव प्रभावित करने का आरोप

आपको बता दें कि हाल ही में हुई जांच में 'टीम जॉर्ज' के लिए अंडरकवर फुटेज को तीन पत्रकारों द्वारा फिल्माया गया था, जिन्होंने संभावित ग्राहकों के रूप में यूनिट से संपर्क किया था। गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई छह घंटे से अधिक की बैठकों में हनान और उनकी टीम ने कथित तौर पर बताया कि कैसे वे विरोधियों की खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें जीमेल और टेलीग्राम अकाउंट्स तक पहुंचने के लिए हैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल होता है। आपको बता दें कि इसी इजरायली फर्म पर दुनियाभर में 30 से अधिक चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+