Freezing Cold Storm in USA: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 18 की मौत, हजारों फ्लाइट कैंसल

अमेरिका में कड़ाके की सर्दी, बर्फबारी और तूफान ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दर्जनों लोगों की बर्फबारी से मौत हो गई है।

usa weather

Freezing Cold Storm in USA: अमेरिका में कड़ाके की ठंड के बीच जिस तरह से बर्फीले तूफान ने अपना कहर बरपाया है उसमें अभी तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे देश में बर्फीले तूफान के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। क्रिसमस से ठीक पहले जिस तरह से सर्दी और तूफान ने अपना कहर बरपाया है उसकी वजह से लाखों लोग अपने घर में रहने को मजबूर हैं। न्यूयॉर्क और बफैलो में तूफान का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिला है, यहां भयंकर बर्फबारी के चलते हर तरफ सफेद रंग की चादर नजर आ रही है। आपात सेवाएं ऐसे हालात में लगभग चरमरा गई हैं, यहां का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी ठप हो गया है।

अमेरिका के प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो भयंकर सर्दी, तूफान के चलते कई लोगों की मौत हुई है, कई कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। बफैलो में तकरीबन तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमे से दो लोगों को आपात सेवा में उनके घर पर ही भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेहद खराब मौसम के चलते इन लोगों के घर पर मेडिकल टीम नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। हर तरफ मोदी बर्फ की चादर है और पारा काफी नीचे चला गया, जिसके चलते बफैलो के लोग अपने घर से नहीं निकल पा रहे हैं और वह अपने कमरों में ही कैद हैं।

नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खराब मौसम के चलते बंद कर दिया गया है। तकरीबन सभी फायर इमरजेंसी वाहन बर्फ की वजह से फंस गए हैं। । नॉर्थ कैरोलिना की बात करें तो यहां 169000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें बिजली की आपूर्ति शनिवार दोपहर तक नहीं पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि 28 इंच की मोटी बर्फ की चादर बफैलो में है। पिछले महीने यहां पर सिर्फ 6 इंच की बर्फ की चादर थी। ओहायो की बात करें तो यहां पर 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। केनसास सिटी, मिसूरी में एक ड्राइवर की मौत हो गई, उसकी गाड़ी फिसलकर खाई में गिर गई। अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई।

क्रिसमस के चलते लाखों अमेरिकी सफर कर रहे थे, वह छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते वह अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं। शनिवार को 2360 फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं। मैक्सिको में माइग्रैंट्स ने सीमा पर ही कैंप बना लिए हैं। लोगों को सर्द तूफान के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस तरह से हर तरफ लोग फंसे हैं उसे देखते हुए अमेरिकी आपात सेवा हर संभव कोशिश कर रही है कि लोगों तक मदद पहुंचाई जाए। लेकिन खराब मौसम और हर तरफ बर्फ की चादर ने आपात सेवाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

Recommended Video

    Bomb Cyclone Update: बर्फीले बम चक्रवात से America के हालात खरात | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+