धन गबन के दोषी पाए गए फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी, पांच साल की सजा
पेरिस। पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को फ्रांस के पूर्व प्रधान मंत्री फ्रांसुआ फिलॉन को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। उन पर सरकारी धन का पत्नी और बच्चें के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया है। दोषियों में फिलॉन की पत्नी भी शामिल हैं। फ्रांसुआ फिलॉन ने धन का गबन 2017 में प्रधानमंत्री रहते हुए किया था। उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी थे।
फिलॉन की पत्नी पेनेलोप को को तीन साल की निलंबित सजा सुनाई गई है। उन्हें 15 साल की अवधि(1998) में सार्वजनिक निधि से एक मिलियन यूरो से अधिक का भुगतान किया था। अदालत ने उनमें से प्रत्येक पर 375,000 यूरो (423,100 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही और फ्रांसुआ फिलॉन को अगले 10 वर्षों के लिए किसी भी चुनाव में खड़े होने से रोक दिया। अब दंपति ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।
देश के 2017 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक तीन महीने पहले फ्रांसीसी मीडिया में ये घोटाला सामने आया था। उस समय राष्ट्रपति पद के चुनाव में फिलॉन दौड़ में सबसे आगे था। इस घोटाले के चलते उनकी छवि को काफी नुकसान हुआ था। जिस कारण से फिलॉन चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस चुनाव को जीता था।
ट्रायल के दौरान पेनेलोप ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पति के करियर को समर्थन देने का फैसला किया जब वह पहली बार 1981 में ग्रामीण पश्चिमी फ्रांस के छोटे शहर विधायक चुने गए थे। इन वर्षों में, उन्होंने अपने पति के राजनीतिक करियर के आधार पर, संसदीय सहायक के रूप में विभिन्न प्रकार के अनुबंधों को लिया।
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया, इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा