अमेजन के जंगल में लगी आग को लेकर फ्रांस और ब्राजील के राष्ट्रपति आपस में भिड़े
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों अमेजन के जंगलों में लगी आग को अंतरराष्ट्रीय समस्या बताया है। उन्होंने कहा कि जी-7 में इस समस्या को वरीयता से देखने की जरूरत है। मैक्रों ने ट्वीट करके लिखा कि हमारा घर जल रहा है, सच में। अमेजन का जंगल, दुनिया का फेफड़ा जोकि 20 फीसदी ऑक्सीजन धरती को मुहैया कराता है, वह जल रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय समस्या है। जी-7 समिट में शुरुआती दो दिनों में तमाम देशों को एक साथ मिल कर इस समस्या का आपातकाल के तौर पर देखने की जरूरत है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो जोकि राइट विंग नेशनिल्ट हैं, उन्होंने मैक्रों के बयान पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमेजन में लगी आग हमारे देश की आंतरिक समस्या है, लेकिन मैक्रों इस समस्या का फायदा उठाकर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने सुझाव दिया है कि जी-7 समिट में अमेजन की आग की समस्या पर बात करने की जरूरत है, लेकिन यह उनकी उपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है जोकि 21 सदी में कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
ब्राजील के विदेश मंत्री एरनेस्टो अराउजो ने भी इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत करार दिया है। बता दें कि अमेजन के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से भारी आग लगी हुई है, जिसको लेकर दुनियाभर के लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की है। ब्रिटेन के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने भी इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी दुनिया मुश्किल में है, इसे देखकर चिंता होती है। वहीं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी ट्वीट करके लिखा है कि दुनिया को 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वाला अमेजन का जंगल पिछले तीन हफ्तों से जल रहा है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications