फ्रांस में एक और हमला, चर्च में पादरी को गोली मारी, हमलावर फरार
पेरिस। फ्रांस के ल्योन शहर में एक चर्च के पादरी पर जानलेवा हमले किया गया है। एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरी को चर्च के बाहर ही गोली मार दी गई है। फ्रांस में हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 72 घंटे में यह दूसरा हमला है। । डॉक्टरों के अनुसार, नजदीक से गोली मारने के कारण पादरी को गंभीर चोट लगी है। पादरी को गोली मरने वाला हमलावर फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Recommended Video
तीन दिन पहले ही गुरुवार की सुबह 21 साल के ट्यूनिशयाई मूल के आतंकी ने नीस के चर्च पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर को गोली मार दी थी। नीस के मेयर ने बताया कि जब हमलावर को गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था तब उसने अल्लाहू अकबर चिल्लाया था।
चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चों और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।इससे पहले पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर की गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों ने अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का जमकर समर्थन किया था। इस टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों का जमकर विरोध किया जा रहा है। भारत में भी कई जगह फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इन सबके बीच पीएम मोदी ने नीस के चर्च में हुए हमले की निंदा की है।