पृथ्वी के करीब आ रहे 4 एस्टेरॉयड! हवाई जहाज की साइज वाला सबसे 'घातक', NASA ने दिए संकेत

नई दिल्ली, 22 अगस्त। अंतरिक्ष में मौजूद कई ऐसे एस्टेरॉयड हैं जो सदियों से पृथ्वी के लिए खतरा बने हुए हैं। स्पेस साइंटिस्ट्स की इन पर चौबीसों घंटे नजर रहती है। नासा ने चार एस्टेरॉयड्स को लेकर रिसर्च किया है कि जो पृथ्वी के करीब से गुजर रहे हैं। हालांकि इस एस्टेरॉयड की दिशा को देखते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि इसके धरती टकराने की उम्मीद कम है। वहीं दूसरी ओर इसकी गति की बात करें तो 64800 kmph की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

एयरक्रॉफ्ट के आकार का है एस्टेरॉयड

एयरक्रॉफ्ट के आकार का है एस्टेरॉयड

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला एस्टेरॉयड 92 फीट चौड़ा है। स्पेस साइंटिस्ट्स का कहना है कि इसके गति कि दिशा में अगर परिवर्तन नहीं होता तो पृथ्वी पर इससे खतरे की संभावना नहीं होगी। हालांकि इसके आकार और पृथ्वी से कम दूरी पर उपस्थिति के कारण से नासा ने इसे खतरनाक एस्ट्रायड्स की सूची में रखा है।

पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा

पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि आज यानी 22 अगस्त को एस्टेरॉयड पृथ्वी करीब के गुजरेगा। ये पृथ्वी की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हलांकि इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा। हमारे गृह से एस्टेरॉयड 3.3 मिलियन मील दूरी से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, इन एस्टेरॉयड्स में सबसे बड़ा 2020 QW3 ग्रह पृथ्वी से 3.3 मिलियन मील दूर से गुजरेगा।

4 एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है घातक क्षुद्रग्रह

4 एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है घातक क्षुद्रग्रह

हवाई जहाज के आकार का क्षुद्रग्रह उन चार एस्टेरॉयड्स में सबसे बड़ा है, जिनके पृथ्वी के करीब आने की उम्मीद है। एस्टेरॉयड की गति 64,800 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान है। नासा ने एस्टेरॉयड 2020 QW3 के पृथ्वी से नजदीक से गुजरने का अनुमान लगाया है। हालांकि इससे पृथ्वी को खतरा होने के संकेत नहीं हैं लेकिन एजेंसी ने पृथ्वी के नजदीक से गुजरने के कारण इसे संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड के रूप में वर्गीकृत किया है।

पृथ्वी के करीब से गुजर रहे ये एस्टेरॉयड

पृथ्वी के करीब से गुजर रहे ये एस्टेरॉयड

नासा ने कहा है कि रविवार को पृथ्वी के करीब से कुल चार एस्टेरॉयड गुजर रह रहे हैं। जिनके नाम 2020 QW3, 2022 QV, 2015 QH3 और 2022 QM हैं। ऐस्टेरॉयड 2015 QH3 हमारे ग्रह के सबसे निकट से गुजरेगा। यह पृथ्वी से 1.34 मिलियन मील दूरी होगी। नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के करीब से गुजरने की वजह से इसे खतरनाक एस्ट्रॉयड्स की सूची में जगह में दी है।

पृथ्वी पर एस्ट्रेरॉयड का खतरा

पृथ्वी पर एस्ट्रेरॉयड का खतरा

एस्टेरॉयड्स की गति, आकार में परिवर्तन समेत इनके स्थान परिवर्तन पृथ्वी के लिए हमेशा से खतरा रहे हैं। अमेरिका आंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के माध्यम से नासा पृथ्वी के निकट एस्टेरॉयड्स को ट्रैक करता है। नासा के साइंटिस्ट्स ने निर्धारित मानक के सापेक्ष पृथ्वी से कम दूरी पर एस्टेरॉयड्स की उपस्थिति खतरनाक स्थिति मानी जाती है। नासा के अनुसार 460 फीट से ऊपर के आकार का एस्टेरॉयड अगर 4.5 मिलियन किलोमीटर की पृथ्वी की दूरी से गुजरता है तो उसे संभावित रूप से खतरे की स्थिति माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+