अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडबल्यू बुश की पत्नी का निधन

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह एकमात्र ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर देखा है। बारबरा बुश की काफी दिनों से तबियत खराब थी, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था। लगातार खराब हो रही हालत के बाद बारबरा बुश का निधन हो गया। अपनी मृत्यु से पहले बारबरा बुश ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके जीवन के अंतिम पल उनके परिवार के साथ बीते और परिवार की देखरेख में ही वह अपनी अंतिम सांस लें।

bush

बारबरा बुश के पति अमेरिका के सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति हैं, उनकी उम्र 93 वर्ष है। वहीं बारबरा बुश के बेटे जॉर्ज डबल्यू बुश 2000 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे और लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे, वह अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति थे। उनके बाद बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने और दो बार यहां के राष्ट्रपति बने रहे। बारबरा बुश के निधन के बाद जॉर्ड डबल्यू बुश ने कहा कि मेरी मां का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मेरी बेटि बारबरा, जेना और मैं काफी दुखी हूं।

जॉर्ज बुश ने कहा कि मेरी मां अंतिम समय तक काफी खुश थीं और हमलोगों को हंसाती रहीं। मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि बारबरा बुश मेरी मां थी। हमारा परिवार हमेशा उन्हें याद करेगा। हम आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने अपनी संवेदनाएं हमारे साथ व्यक्त की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+