ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का चांसलर बनने चले PAK के पूर्व पीएम, जेल से ही कर दिया अप्लाई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों भ्रष्टाचार, हिंसा भड़काने तक के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। वे पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। इस बीच उन्होंने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का अगला चांसलर बनने के लिए आवेदन किया है। इसको लेकर इमरान खाने की पार्टी पीटीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने एक पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान के राष्ट्रीय नायक और पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान, पाकिस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी पीटीआई के संस्थापक व अध्यक्ष व ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र जेल में रहते हुए भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद की रेस में हैं।"

Former PM of PAK Imran Khan

पाक पूर्व पीएम के इस आवेदन की जानकारी देते हुए पीटीआई ने इस हफ्ते सोमवार को कहा, "एक साल से अधिक समय तक गैरकानूनी तरीके से कैद में रहने के बावजूद, खान अपने सिद्धांतों और उन मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जिनकी वह वकालत करते हैं। जुल्फी बुखारी ने पुष्टि की है कि आवेदन औपचारिक रूप से जमा कर दिया गया है।"

वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार, 10 साल की अवधि के लिए नियुक्त किए जाने वाले चांसलर कैंडिडेट्स की सूची अक्टूबर तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी। मतदान के बाद ही ये सामने आएगी।

बता दें कि इमरान खान ने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन करने के बाद 1975 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर पूर्व पीएम ने पाकिस्तान के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपने करियर के दौरान एक प्लेबॉय लाइफ स्टाइल भी अपनाया था और वे ब्रिटेन की गॉसिप पत्रिकाओं के कवर पेज रहे।

पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद पीटीआई चीफ व पूर्व पीएम पर कई बड़े आरोप लगाए गए। पिछले साल अगस्त में भ्रष्टाचार से लेकर हिंसा भड़काने तक के कई आरोपों में जेल में डाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+