इस हॉट एक्‍ट्रेस ने पीएम मोदी को लिखी खास चिट्ठी, जताई यह ख्‍वाहिश और बताया अपना दुख

न्‍यूयॉर्क। कनैडियन एक्‍ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास चिट्ठी लिखी है। इस एक्‍ट्रेस ने अपनी चिट्ठी में दिल्‍ली और पूरे भारत में बढ़ते प्रदूषण के साथ ही जानवरों की हालत पर भी चिंता जाहिर की है। यह एक्‍ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्‍लेब्‍वॉय और फिर बेवॉच से मशहूर हुईं मॉडल, एक्‍ट्रेस पामेला एंडरसन हैं। पामेला करीब नौ साल पहले भारत आ चुकी हैं और उन्‍होंने हमेशा ही देश की संस्‍कृति की तारीफ की है। पामेला, जानवरों के लिए काम करने वाली संस्‍था पेटा की सम्‍मानित निदेशक हैं।

मीट को बैन करने की मांग

मीट को बैन करने की मांग

उन्‍होंने पीएम मोदी से देश में शाकाहार को बढ़ावा देने की अपील की है। साथ ही उन्‍होंने कहा है कि भारत में क्‍लाइमेट चेंज और ग्‍लोबल वॉर्मिंग के असर पर भी लगाम लगाना होगा। पामेला ने पीएम मोदी से कहा है कि वह दूध की जगह सोया से बने प्रॉडक्‍ट्स को प्रोत्‍साहित करें। इसके अलावा मीट पर बैन लगाने के अलावा जानवरों से बने दूसरे उत्‍पादों को भी बैन कर दें। पामेला ने पीएम से कहा है कि सरकारी मीटिंग्‍स में वह इन बातों का खास ध्‍यान रखें।

क्‍लाइमेट चेंज पर जल्‍द सोचना होगा

क्‍लाइमेट चेंज पर जल्‍द सोचना होगा

52 साल की पामेला ने क्‍लाइमेट चेंज पर भी आकस्मिक कदम उठाने की बात कही है। उन्‍होंने कहा है कि इसे रोकने के लिए जो कुछ भी जरूरी हो वह कहना चाहिए ताकि जरूरी और वांछित नतीजे मिल सकें। पामेला ने हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स का जिक्र भी किया है। उन्‍होंने चिट्ठी में बताया है कि साल 2050 तक समुद्र के किनारे बसे 36 मिलियन भारतीयों पर बाढ़ का खतरा है। इसके अलावा वर्ल्‍ड बैंक ने इस बात का अंदेशा भी जताया है कि साल 2030 तक 40 प्रतिशत भारतीयों के पास पीने का पानी भी नहीं होगा क्‍योंकि देश के 21 शहरों में ग्राउंड वॉटर का स्‍तर गिरता जा रहा है।

वीगन ट्रेंड को बढ़ाने की अपील

वीगन ट्रेंड को बढ़ाने की अपील

पामेला की मानें तो जानवरों को डेयरी, मीट और अंडों के लिए पालना यानी हर पांच में से एक इंसान का ग्रीन हाउस गैसों के उत्‍सर्जन में योगदान करने के बराबर है। उन्‍होंने लिखा है कि आज की तारीख में मीट और डेयरी कंपनियां दुनिया की सबसे बड़ी प्रदूषक बन चुकी हैं और यूनाइटेड नेशंस की तरफ से भी चेतावनी दी गई है कि वीगन ट्रेंड को बढ़ावा देकर ही क्‍लाइमेट चेंज से निपटा जा सकता है। यह एक विकल्‍प नहीं बल्कि जरूरत है।

बिग बॉस 4 में आई थीं पामेला

बिग बॉस 4 में आई थीं पामेला

उन्‍होंने पीएम मोदी से न्‍यूजीलैंड, चीन और जर्मनी के नक्‍शेकदम पर चलने को कहा है जिन्‍होंने मीट के उपभोग को हर सरकारी कार्यक्रम में बैन कर दिया है। पामेला एंडरसन को भारतीय दर्शकों ने बिग-बॉस के चौथे सीजन में देखा था। उन्‍होंने कनाडा के पीएम जस्‍टिन ट्रूडो को भी ऐसी ही चिट्ठी लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+