मैनुअल नोरिगा, पनामा का वह तानाशाह जो अपने विरोधियों को मरवा डालता था
पनामा के पूर्व तानाशाह एंटोनिया नोरिगा का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। नोरिगा एक ऐसे तानाशाह थे जिन्होंने उन लोगों की मौत का फरमान जारी किया था, जो उनके विरोध में थे।
पनामा सिटी। पनामा के पूर्व तानाशाह एंटोनिया नोरिगा का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सोमवार देर रात उनकी मृत्यु की खबर दुनिया तक पहुंची। नोरिगा किसी समय में अमेरिका के साथी थे लेकिन वर्ष 1989 में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद उन्हें तानाशाही से हटा दिया गया।

अमेरिका के साथ बनते बिगड़ते संबंध
पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला ने उनके निधन की सूचना ट्विटर पर जारी की। उन्होंने लिखा, 'मैनुअल ए नोरिगा के निधन के साथ ही पनामा के इतिहास के एक अध्याय का अंत हो गया।' नोरिगा को एक ऐसा तानाशाह माना जाता है जिसने उन लोगों की मौत का फरमान जारी किया था, जो उनके विरोध में थे। अमेरिका के साथ हमेशा उनके संबंध कभी बनते तो कभी बिगड़ते। न सिर्फ पनामा बल्कि देश के बाहर भी उनका प्रभाव था। अमेरिका के नॉवेलिस्ट और नोरिगा की बायोग्राफी लिखने वाले आरएम कोस्टर के मुताबिक अगर पनामा के संबंध दूसरे देशों की इंटेलीजेंस एजेंसियों के साथ हो सके तो इसकी वजह नोरिगा ही थे। नोरिगा ने अमेरिका की इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए के लिए जासूसी की थी। इसके साथ ही वह वर्ष 1983 में पनामा की सेना के मुखिया बनाए गए थे। पनामा में हुए अमेरिकी हमले के दौरान उन्हें सेना से हटाकर जेल में डाल दिया गया।
2015 में मांगी सबसे माफी
नोरिगा ब्रेन ट्यूमर के मरीज थे और 28 फरवरी को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में परेशानी होती थी और उन्हें प्रोस्टेट कैंसर भी था। इन सबके अलावा वह डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह ड्रग्स स्मगलिंग और ऐसे दूसरे अपराधों के लिए जेल तक जा चुके थे। वर्ष 1989 में अमेरिकी सेना ने हमला किया और उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद वर्ष 1990 में उन्होंने सरेंडर कर दिया। उन्हें अमेरिका ले जाया गया जहां पर उन्हें जेल की सजा हुई। उन पर वर्ष 2010 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे थे। एक दौर ऐसा भी आया था जब अमेरिका ने उनकी तलाश के लिए 28 हजार सैनिकों के दस्ते को भेजा था और हर घर का दरवाजा खटखटा कर उनकर तलाश की गई। वर्ष 2015 में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications