'CEO ने मेरी पत्नी पर डोरे डाले, मेरा तलाक हो गया' Amazon के पूर्व VC का खुलासा
अमेज़ॅन के रिटायर्ड वाइस प्रेसिडेंज ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि जिस स्टार्टअप कंपनी में वे काम करते थे, उसके सीईओ ने ही उनकी पत्नी को बहकाया, जिसके कारण उनका तलाक हो गया।
अमेरिका के सिएटल में रहने वाले एथन इवांस ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट करके यह सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं "अनैतिक लोगों" और " इन सांपों के बिलों" से निपटने के बारे में आप सभी के साथ अपना अनुभव और सलाह साझा करना चाहता हूं।

इवांस ने Amazon में 15 साल से ज़्यादा समय बिताया। उन्होंने एक वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में शुरुआत की और अंततः 2019 में प्राइम गेमिंग के उपाध्यक्ष बन गए। वे सितंबर 2020 में Amazon से सेवानिवृत्त हुए और बाद में करियर ग्रोथ समाधानों पर केंद्रित एक न्यूज़लेटर लॉन्च किया।
अपने लिंक्डइन पोस्ट में, इवांस ने कहा, "एक सीईओ जिसके लिए मैंने काम किया, उसने मुझसे बदला लेने के लिए मेरी पत्नी को बहकाया। वह जीत गया और मेरा तलाक हो गया और मैंने कंपनी छोड़ दी। इवांस ने अपने लेवल अप न्यूजलेटर के लिए एक विस्तृत पोस्ट में अपने दावे को विस्तार से बताया।
उन्होंने लिखा, "मैं जिस स्टार्टअप के लिए काम करता था, उसके सीईओ ने मेरे ऑफिस में मेरे विरोध का बदला लेने के लिए मेरी पत्नी को बहकाया, जिसके कारण मेरा तलाक हो गया।" उन्होंने इस घटना को अपने करियर के दौरान हेरफेर और अनैतिक नेतृत्व का "सबसे खराब उदाहरण" बताया।
हालांकि इवांस ने सीईओ का नाम नहीं बताया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि इवांस के अमेज़न में लंबे समय तक रहने के कारण यह जेफ बेजोस हो सकते हैं। हालांकि, इवांस ने स्पष्ट किया कि सीईओ अमेज़न से नहीं बल्कि एक स्टार्टअप से थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह घटना 19 साल पहले हुई थी जब वे लाइटनिंगकास्ट में इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष थे।
सोशल मीडिया पर लोग यह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं आखिरकार वो सीईओ कौन था। हालांकि इवांस ने घटना से पहले अपनी शादी में अनबन की बात को स्वीकार की है।
लिंक्डइन पर एक टिप्पणी में उन्होंने लिखा: "एक निजी सलाहकार के रूप में, मैं यह स्वीकार करना चाहता हूं कि इस सीईओ ने जो किया उससे हमारा संबंध नहीं टूटता अगर मेरी तत्कालीन पत्नी उसके प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं होती। लेकिन साफ है कि हमारे बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, जिसका फायदा उसने उठाया।
इवांस ने इस व्यक्तिगत कहानी को साझा करने का कारण बताते हुए लिखा: "मेरा मिशन दूसरों को मेरी कुछ गलतियों से बचने में मदद करना है।" उम्मीद है कि मेरे अनुभव से अन्य लोग सीख सकते हैं कि अनैतिक लोगों के साथ चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए।
इवांस ने कहा कि जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं चालाकी करने वालों के जाल से बचकर अमेजन में उपाध्यक्ष कैसे बन गया तो मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मुझे इस तरह के लोगों के साथ वास्तविक अनुभव है। इवांस द्वारा साझा की गई कहानी कॉर्पोरेट जीवन के काले सच को उजागर करती ।












Click it and Unblock the Notifications