मिया खलीफा ने बताया किस खास चीज से है उन्हें प्यार, फैंस भी हुए हैरान
नई दिल्ली, 04 जुलाई: पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा को एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोडे़ काफी वक्त हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है। एक्स पोर्न स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस की उनको लेकर इस कदर दीवानगी है कि जैसे ही वो अपनी कोई भी फोटो पोस्ट करती है, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। मिया को घूमने-फिरने, फैशन, पार्टी के अलावा एक और चीज पसंद है, जिसका खुलासा बोल्ड एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए किया।

अपने प्यार का मिया ने किया इजहार
एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ एक लाइब्रेरी की फोटोज शेयर की है। साथ ही अपने एक ऐसे प्यार का इजहार किया, जिसके बारे में ज्यादातर उनके फैंस नहीं जानते होंगे। अब तक आपने मिया के इंस्टा पेज पर उनकी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज को देखा होगा, लेकिन पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बुक्स को लेकर अपने प्यार को जगजाहिर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी तुलना ब्यूटी एंड द बीस्ट के कैरेक्टर से की है।

सीढ़ी पर चढ़ने की फोटो की पोस्ट
अब हाल ही में उन्होंने लाइब्रेरी में किताबों तक पहुंचने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने की फोटो इंस्टा पर पोस्ट की है। मिया ने अपनी 8 तस्वीरों के साथ बताया कि उनको बुक्स पढ़ना कितना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं उन्होंने एक डिज्नी की राजकुमारी से खुद की तुलना करते हुए कार्टून की फोटो भी शेयर की। अब मिया की इन तस्वीरों ने उनके फैंस काफी प्रभावित किया है।

खरीदना पड़ा था एक्स्ट्रा सूटकेस
अपने पोस्ट के जरिए मिया ने एक्सेप्ट किया कि पढ़ने के लिए उनका प्यार इतना मजबूत है कि उन्हें अपनी यूरोप जर्नी के दौरान खरीदी गई सभी किताबों के लिए एक एक्स्ट्रा सूटकेस खरीदना पड़ा। लेबनान मूल की मिया खलीफा ने लिखा, "किताबों का कलेक्शन इतना बड़ा है कि मुझे एक दिन अपने घर में इस तरह की सीढ़ी चाहिए।" इसी के आगे उन्होंने बताया कि मुझे इस महीने यूरोप में मिली किताबों के लिए पहले से ही एक एक्सट्रा सूटकेस खरीदना पड़ा।

फैंस भी हुए हैरान
वहीं अब उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाने के लिए फैंस का हूजूम उमड़ पड़ा। मिया की पोस्ट पर अब तक 3 लाख 16 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा ब्यूटी और ब्रेन। जबकि दूसरे ने उन्हें अविश्वसनीय करार दिया।

हैरी पॉटर के बारे में मिया ने किया था खुलासा
बता दें कि द ओनलीफैन्स स्टार मिया ने हैरी पॉटर के लिए भी अपने प्यार का इजहार किया है और इस साल की शुरुआत में उन्होंने कबूला था कि वह ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में यूनिवर्सल स्टूडियो का विजिट किया था और हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस पर रोई थी। मिया फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट रखने में बिल्कुल भी नहीं शर्माती। यहां तक की अपनी यूरोप जर्नी के दौरान उन्होंने कई सारे पोस्ट किए थे।












Click it and Unblock the Notifications