फुटबॉलर को शराब पिलाकर तीन महिलाओं ने घर में किया गंदा काम
महिलाओं ने फुटबॉलर के निर्वस्त्र शरीर पर सब्जियां काटीं और उसके बाल भी काट दिए। घटना के वीडियो में वे डांस करती हुई दिखाई दीं।
लंदन। एक फुटबॉलर को बंधक बनाकर तीन महिलाओं ने उसके साथ जमकर ज्यादती की। उन्होंने उसे पहले शराब पिलाई और फिर उसे निर्वस्त्र करके यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया। तीनों महिलाएं उसे एक बार से घर लेकर आई थीं।
घटना इंग्लैंड के लंकाशायर की है। 20 वर्षीय फुटबॉलर को तीन महिलाएं एक बार में मिली थीं। वे उसे घर लेकर आईं और आते ही उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई।
साइबर कैफे में पॉर्न देखते पकड़े गए 65 लड़के, नाबालिग बच्चे भी शामिल
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि महिलाओं ने फुटबॉलर के निर्वस्त्र शरीर पर सब्जियां काटीं और उसके बाल भी काट दिए। इस मामले में आरोपी ब्रोगन गिलार्ड (26), पैजे कनिंगम (22) और शारॉन जॉन्स (20) ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आप भी इस्तेमाल करते हैं डिजिटल बैंकिंग तो ध्यान से जान लीजिए ये बातें
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों महिलाओं पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप साबित नहीं हुआ है। घटना के वीडियो में वह डांस करती हुई दिखाई दीं।
वीडियों गिलार्ड के हाथों में कैंची दिखाई दी। कैंची लिए हुए उसने अपनी सहेलियों से उसे फुटबॉलर के नाजुक अंगों में डालने के लिए भी कहा। तीनों को जनवरी में सजा सुनाई जाएगी।