क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नेपाल में बाढ़ः मृतकों की संख्या 50 पहुंची, 25 घायल और 35 लापता

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह लोगों को भीषण त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक बाढ़ की वजह से 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 25 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 35 लोग बाढ़ में घायल हुए हैं। नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से लगातार लोगों की जान को खतरा बना हुआ है, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए लगातार राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अकेले सिमरा जिले में 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर पानी बरस चुका है।

nepal

वहीं बाढ़ की वजह से नेपाल में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो या है। शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित है, कई नदियों का जल स्तर काफी अधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में और अधिक बारिश होने की संभावना है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के कार्यो में तेजी लाई जा रही है। इस बाढ़ से तकरीबन छह हजार लोग प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें- Assam Flood: 15 लाख लोगों का जनजीवन बाढ़ से प्रभावित, 7 की मौत, सरकारी स्कूल की बिल्डिंग बही इसे भी पढ़ें- Assam Flood: 15 लाख लोगों का जनजीवन बाढ़ से प्रभावित, 7 की मौत, सरकारी स्कूल की बिल्डिंग बही

Comments
English summary
Flood in Nepal several dies many missing rescue operation underway.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X