मांस खाने वाला बैक्टीरिया शरीर में घुसा, हुई हॉरर फिल्म जैसी खतरनाक मौत
सेन्टर फॉर डिसीज कंट्रोल के अनुसार हर साल लगभग 80,000 लोग वाइब्रो वल्निफिकस बैक्टीरिया का शिकार होते हैं।
नई दिल्ली। अमेरिका के मैरीलैंड में एक शख्स की मौत मांस खाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया की वजह से हो गई। 67 वर्षीय माइकल फंक अपनी पत्नी के साथ मैरीलैंड के ओसीन शहर के पास स्थित असावोमेन खाड़ी में गए थे, जहां वह वाइब्रो वल्निफिकस बैक्टीरिया के संपर्क में आए।

सेन्टर फॉर डिसीज कंट्रोल के अनुसार हर साल लगभग 80,000 लोग वाइब्रो वल्निफिकस बैक्टीरिया का शिकार होते हैं। अधिकतर लोग इसका शिकार कच्चे या अधपके कवच वाले जीव (जैसे घोंघा) खाने की वजह से होते हैं। इसकी वजह से अधिकतर लोगों को डायरिया हो जाता है और वे लगातार उल्टियां करते हैं।
11 सितंबर को माइकल इस वायरस के शिकार हुए और महज 4 दिनों बाद ही 15 सितंबर को इस वायरस की वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह वायरस माइकल के शरीर में पानी से पहुंचा है।
जब माइकल का पैर पानी में पड़ा तो उनके पैर में लगी एक चोट से यह वायरस माइकल के शरीर में घुस गया और उनके पैर के मांस को खाना शुरू कर दिया। वायरस कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वायरस के संपर्क में आने के महज घंटे भर में ही माइकल को परेशानियां होने लगीं।
यह वायरस माइकल के शरीर में तेजी से फैलने लगा। उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं और पैर में तेज दर्द होने लगा। कुछ ही दिन में उनका पैर पूरी तरह से घावों से भर गया और गलने लगा। माइकल की पत्नी मार्सिया ने द डेली टाइम्स अखबार को बताया कि वह स्थिति किसी हॉरर फिल्म की तरह लग रही थी।
डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और इस वायरस का पता लगा लिया, जिसके बाद माइकल की एक टांग काटनी पड़ी। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। 15 सिंतबर को इस वायरस की वजह से उनकी मौत हो गई।
-
Iran vs USA War: वो 4 ईरानी मिसाइल, जिसने अमेरिका को किया बर्बाद, थर-थर कांप रहे हैं ट्रंप -
Trump-Putin Phone Call पर 1 घंटे तक क्या सीक्रेट बात हुई? ईरान-यूक्रेन समेत किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran Vs USA: 'युद्ध का अंत हम तय करेंगे', IRGC ने ट्रंप को दिया ऐसा जवाब, जिससे कांप उठा अमेरिका -
Iran War Strategy: ईरान ने रणनीति बदली, अमेरिका और इजरायल को सबक सिखाने के लिए बरसाएगा 1000 किलो के बम! -
Iran New Supreme Leader: ट्रंप के 'रिजीम चेंज' प्लान का अंत! खामेनेई के बेटे की ताजपोशी, अब क्या होगा? -
Khamenei Five Mistakes: वो 5 गलतियां, जिसके कारण खामेनेई मारे गए? नस्ल का खात्मा-Iran के नए लीडर के लिए सबक? -
Iran Nuclear Program: इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच भी ईरान का यूरेनियम प्लांट सेफ? ट्रंप की बढ़ी टेंशन! -
Parliament Today: संसद में गूंजेगा 'ईरान-अमेरिका', लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा












Click it and Unblock the Notifications