अंटार्कटिका में मिली 'दूसरी दुनिया' का पहला VIDEO आया सामने, कैमरा देख तेजी से भागे रहस्यमयी जीव

पृथ्वी पर बहुत सी जगहें ऐसी हैं, जिसके बारे में अभी तक इंसानों को नहीं पता। हाल ही में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे छिपी दूसरी दुनिया का पता लगाया था। उस दूनिया से पहला वीडियो अब सामने आया है। माना जा रहा है कि इस खोज से अंटार्कटिका से जुड़े कई राज खुलेंगे। (वीडियो-नीचे)

गलती से हुई खोज

गलती से हुई खोज

दरअसल न्यूजीलैंड की एक यूनिवर्सिटी के कुछ रिसर्चर अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे बह रही नदियों की खोज कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने करीब 500 मीटर नीचे तक ड्रिल किया, जिस पर उन्हें एक नए अंडरवाटर इको-सिस्टम का पता चला। वैसे तो ये खोज गलती से हुई, लेकिन इसमें कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं।

आसपास मंडरा रहे थे छोटे जीव

आसपास मंडरा रहे थे छोटे जीव

रिसर्चर क्रेग स्टीवंस के मुताबिक कैमरा जब 500 मीटर नीचे पहुंचा, तो उनको कैमरे पर कुछ दिखा। शुरू में उन्हें लगा कि उनका लेंस गंदा हो गया है, जिस वजह से वो चीजें दिख रहीं, लेकिन जब उन्होंने फोकस किया तो वो हैरान रह गए। वहां पर छोटे-छोटे जीव मंडरा रहे थे। कैमरा पहुंचते ही वो उस पर कूदने लगे। उन्हें करीब 5 मिमी आकार में आर्थ्रोपोड का झुंड दिखा।

इतने कम तापमान में कैसे जिंदा?

इतने कम तापमान में कैसे जिंदा?

अब शोधकर्ताओं ने इस घटना का पूरा वीडियो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि जब कैमरा ड्रिल मशीन के साथ अंदर पहुंचा तो वहां पर बर्फ के नीचे पानी मिला। जिसमें कई छोटे झींगे जैसे जीवों के झुंडों को देखा गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक अंटार्कटिका का तापमान ठंडियों में माइनस 88 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, जबकि ये गर्मियों में माइनस 40 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं ये इको सिस्टम बर्फ की चादर से 500 मीटर नीचे मिला, ऐसे में वहां के तापमान में इनका जिंदा रहना भी बड़ा रहस्य है।

बहुत शोध बाकी

बहुत शोध बाकी

रिसर्चर्स के मुताबिक जीवों का जो झुंड मिला है, उसमें झींगा मछली, केकेड़े, घुन के समान वंश के छोटे जीव शामिल हैं। अभी उन पर ज्यादा शोध की जरूरत है। इस टीम में वेलिंगटन, ऑकलैंड और ओटागो के शोधकर्ता शामिल थे, जो अभी भी बर्फ के नीचे नदियों की तलाश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+