चीनी फाइटर प्लेन J-10 उड़ाने वाली पहली महिला पायलट की मौत
चीन में फाइटर जेट उड़ाने की क्षमता रखने वाली सिर्फ चार महिला पायलटों से एक थीं यु जू।
बीजिंग। 26 साल की उम्र में फाइटर प्लेन उड़ाकर दुनियाभर की लड़कियों के दिलों में जगह बनाने वाली चीन की महिला महिला पालयट यु जू की विमान हादसे में मौत हो गई है।

चीन का फाइटर प्लेन J-10 उड़ाने वाली पहली महिला पायलट यु जू की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई प में एक अभ्यास सत्र के दौरान जू के प्लेन के दूसरे से टकरा जाने के बाद 30 साल की जू की मौत हो गई।
ये हादसा तब हुआ जब यु जू अपने प्लेन से बाहर निकलने की कोशिश में दूसरे प्लेन की विंग से टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में यु जू के साथ प्लेन में मौजूद दूसरा पुरुष पाइलट पूरी तरह से सुरक्षित है।
यु जू चोंगझोऊ शहर की रहने वाली थीं। उन्होंने 2005 में एयरफोर्स ज्वाइन की थी। वो चीन की उन चार महिला पालयट में शामिल थीं जिन्होंने देश में पहली बार घरेलू जेट उड़ाने की ट्रेनिंग की।

2012 में J-10 उड़ाने वाली यु जू चीन की पहली महिला पायलट बनीं। इसके बाद वो चीन में एक सेलेब्रिटी बन गईं। खासतौर से लड़कियां उनको काफी पंसद करती थीं। चीन में सोशल मीडिया पर भी उनकी मौत पर लोग अपनी श्रंद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
30 साल की यु जू चीनी एयरफोर्स की एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम 'अगस्त फर्स्ट' की भी मेंबर थीं। चीन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि जू की मौत पर हम सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा नुकसान है।
चीनी मीडिया के अनुसार, चीन में सिर्फ चार महिला पायलट ही फाइटर जेट उड़ाने की कुव्वत रखती हैं। जिनमें से एक पायलट को हादसे ने लील लिया।












Click it and Unblock the Notifications