Trump के व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग? हाई अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां, किसने चलाई गोलियां?

Shooting near White House: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास रविवार को सुबह फायरिंग हुई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आ चुकी हैं। हालांकि लाफायेट पार्क के करीब हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, पर हमलावर फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इस बीच, व्हाइट हाउस का कामकाज सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा सख्त कर पुलिस ने कई ब्लॉक बंद किए हैं। सुरक्षा को और कड़ा किया गया है, और सभी संभावित एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Shooting near White House

किसने चलाई गोलियां?

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। सीक्रेट सर्विस, मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट और यू.एस. पार्क पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की तलाश में जुटी हैं। अभी तक हमलावर की पहचान या गोलीबारी का मकसद अज्ञात है।

फायरिंग के समय कहां थे डोनाल्‍ड ट्रंप?

घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। मरम्मत के चलते कई हफ्तों से बंद लाफायेट पार्क के पास यह वारदात हुई। रविवार को ट्रंप का काफिला मेमोरियल सर्कल (जहां 'इंडिपेंडेंस आर्च' की योजना है) से गुजरा, फिर वे वर्जीनिया स्थित 'ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब' पहुंचे। उनके दिन का अंत परिवार संग व्हाइट हाउस में ईस्टर के निजी डिनर से हुआ।

पहले कब हुआ था ट्रंप पर हमला?

ट्रंप पहले भी कई हमलों से बाल-बाल बचे हैं। 13 जुलाई 2024 को एक रैली में गोली उनके बेहद करीब से गुज़री थी। वहीं, रयान रॉथ नामक व्यक्ति को उनके गोल्फ क्लब के पास हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं पिछले दिनों भी आई। पिछले हफ्ते फ्लोरिडा के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध विमान से संपर्क टूटने के बाद F-16 लड़ाकू विमानों को अलर्ट भेजा गया था, जब एयरफोर्स-वन वहीं खड़ा था; हालांकि कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+