New York News: न्यूयॉर्क के वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में गोलीबारी, 5 लोग घायल, 2 गंभीर
New York Parade Firing: न्यूयॉर्क शहर में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी। जब वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड में 5 लोगों पर गोलीबारी की गई। यह घटना कैरिबियन संस्कृति के दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक को धूमिल करने वाली हिंसक घटनाओं में से एक मानी गई है।
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के पैट्रोल चीफ जॉन चेल ने कहा कि ब्रुकलिन में परेड मार्ग के किनारे लगभग 2 बजकर 35 मिनट पर एक विशिष्ट समूह को निशाना बनाकर बंदूकधारी ने गोलीबारी की। आइए जानते सिलसिलेवार पूरी घटना...

परेड घंटों पहले शुरू हो गई थी, हजारों दर्शक ईस्टर्न पार्कवे, बोरों के एक मुख्य मार्ग पर नाच रहे थे और मार्च कर रहे थे। तभी गोलीबारी हुई। चेल ने बताया कि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य की हालत पहले से बेहतर है। बंदूकधारी मौके से फरार हो गया। गोलीबारी के बावजूद, परेड के रात तक जारी रहने की उम्मीद थी। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम एक व्यक्ति ने जानबूझकर दिया है। हालांकि, घटना से पहले किसी एक्टिव शूटर की शहर में जानकारी नहीं थी।
चेहरे और हाथ में लगी चोंटें
प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो, हमले में घायल लोगों के चेहरे और हाथ में चोटें लगी हैं। हालांकि, पुलिस ने परेड मार्ग से सटे एक क्षेत्र को घेर लिया, जहां उन्होंने क्राइम सीन मारर्किंग लगाए। मामले को सुलझाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दर्शकों से गोलीबारी का वीडियो फुटेज देने की अपील की है, जो उन्होंने रिकॉर्ड किया हो।
पहले भी परेड में चली हैं गोलियां
2016 में, परेड मार्ग के पास दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक साल पहले, तत्कालीन गवर्नर एंड्रयू क्यूमो के एक सहयोगी कैरी गैबे को परेड से पहले के उत्सवों के दौरान सिर में गोली मार दी गई थी और नौ दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि ब्रुकलिन में सैकड़ों हजारों कैरिबियन अप्रवासी और उनके वंशज बसे हैं। 1960 के दशक में ब्रुकलिन ने परेड की मेजबानी शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications